Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ╣ÓÑüÓñê Óñ©ÓÑüÓñ¿ÓñÁÓñ¥Óñê Óñ©ÓÑÇÓñÅÓñ« ÓñæÓñ½Óñ┐Óñ© ÓñòÓÑç Óñ©Óñ¥Óñ«Óñ¿ÓÑç Óñ«Óñ¥Óñü Óñ¼ÓÑçÓñƒÓÑÇ Óñ¿ÓÑç ÓñåÓñù Óñ▓ÓñùÓñ¥Óñê, ÓñàÓñûÓñ┐Óñ▓ÓÑçÓñ Óñ╣ÓÑüÓñÅ Óñ╣Óñ«Óñ▓Óñ¥ÓñÁÓñ░

नहीं हुई सुनवाई सीएम ऑफिस के सामने माँ बेटी ने आग लगाई, अखिलेश हुए हमलावर

उत्तर प्रदेश में दबंग राज है। हालात यह है कि दबंगो के सामने गरीब लोगों की सुनवाई नहीं होती है। यह उस अमेठी का मामला है, जिसकी सांसद एक महिला है और केंद्र में मंत्री हैं। इसी संसदीय क्षेत्र की महिलाओं की जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो निराश होकर मां बेटी ने लखनऊ में सीएम ऑफिस के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया।

दोनों ने अपने आप को आग के हवाले कर दिया। जिसमें मां की गंभीर हालत बनी हुई है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में राजनीति शुरू हो गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने कहां है कि उत्तर प्रदेश में बाहुबली राज है यहां गरीबों की कोई सुनवाई नहीं होती है।

अपने आपको आग के हवाले करने वाली अमेठी की निवासी गुडिया ने कहा है कि एक नाली के विवाद को लेकर दबंगो ने उनकी जमकर पिटाई कर दी थी। इसके बाद बमुश्किल रिपोर्ट दर्ज हुई। यही नहीं बल्कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी इन दबंगो ने थाने में भी उसके साथ मारपीट की।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इन लोगो ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं सुनवाई न होने पर दुखी मां-बेटी शुक्रवार को लखनऊ पहुंची। यहां मुख्यमंत्री से अपनी गुहार लगाना चाहती थी। लेकिन यहां भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो दोनों माँ बेटी ने अपने आपको आग के हवाले कर दिया।

इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि लखनऊ में लोकभवन के सामने दो महिलाओं द्वारा दबंगों के खिलाफ़ कोई कार्रवाई न होने से हताश होकर आत्मदाह करने की दुःखद ख़बर आयी है।

सपा ने लोकभवन इसलिए बनवाया था कि वहां बिना भेदभाव आम जनता अपनी शिकायतों के निवारण के लिए जा सके, लेकिन भाजपा सरकार में गरीबों की कोई सुनवाई नहीं। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मामले की विवेचना जारी है।