ÓñëÓñªÓÑìÓñºÓñÁ ÓñáÓñ¥ÓñòÓñ░ÓÑç Óñ¿ÓÑçÓñëÓñªÓÑìÓñºÓñÁ ÓñáÓñ¥ÓñòÓñ░ÓÑç Óñ¿ÓÑç ÓñªÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñàÓñƒÓñòÓñ▓ÓÑïÓñé ÓñòÓÑï ÓñÁÓñ┐Óñ░Óñ¥Óñ«, ÓñòÓñ╣Óñ¥- Óñ░Óñ¥Óñ£ÓÑìÓñ» Óñ«ÓÑçÓñé Óñ½Óñ┐Óñ░ Óñ©ÓÑç Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ▓ÓñùÓñ¥Óñ»Óñ¥ Óñ£Óñ¥ÓñÅÓñùÓñ¥ Óñ▓ÓÑëÓñòÓñíÓñ¥ÓñëÓñ¿ ÓñòÓñ╣Óñ¥, Óñ¬Óñ¥Óñ¼ÓñéÓñªÓñ┐Óñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓñ¥ Óñ¬Óñ¥Óñ▓Óñ¿ Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ╣ÓÑüÓñå ÓññÓÑï Óñ½Óñ┐Óñ░ Óñ©ÓÑç Óñ▓Óñ¥ÓñùÓÑé ÓñòÓñ░ÓÑçÓñéÓñùÓÑç Óñ▓ÓÑëÓñòÓñíÓñ¥ÓñëÓñ¿

उद्धव ठाकरे ने कहा, पाबंदियों का पालन नहीं हुआ तो फिर से लागू करेंगे लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 95 हजार के करीब हो गई है, पिछले 24 घंटे में 3254 नए केस सामने आए हैं और 149 लोगों की मौत हो चुकी हैं। राज्य में बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के मुख्ममंत्री उद्धव ठाकरे ने फिर से लॉकडाउन लागू करने की बात कही है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार ‘मिशन स्टार्ट अगेन’ के लिए सतर्क कदम उठा रही है। हमने लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से लागू किया और वैसे ही इसे हटाना भी होगा। खतरा अभी टला नहीं है।

उन्होंने ये भी कहा कि लोकल ट्रेनों को फिर से शुरू करने की मांग हम केंद्र से कर चुके हैं। शटडाउन की वजह से कई लोग फिर से अपनी ड्यूटी शुरू नहीं कर पा रहे हैं

अगर हम राज्य में अकेले मुंबई की बात करें तो यहां पर 52667 मामले हैं और 1857 लोग दम तोड़ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में यहां पर 1567 नए केस आए और 97 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि अगर लॉकडाउन में ढील से खतरा पैदा होने लगेगा तो हम लॉकडाउन को फिर से लागू करने के लिए मजबूर होंगे।महाराष्ट्र के लोग सरकार के साथ सहयोग कर रहे हैं और निर्देशों का पालन कर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि सरकार उनके हित में काम कर रही है।

वहीं पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 94041 हो गई है। जबकि 3438 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव केस 46074 हैं। वहीं, 44517 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।