ÓñƒÓÑìÓñ░ÓñéÓñ¬ Óñ¿ÓÑç Óñ¡Óñ¥Óñ░Óññ-ÓñÜÓÑÇÓñ¿ Óñ©ÓÑÇÓñ«Óñ¥ ÓñÁÓñ┐ÓñÁÓñ¥Óñª ÓñòÓÑï Óñ▓ÓÑçÓñòÓñ░ Óñ¼ÓÑïÓñ▓Óñ¥ ÓñØÓÑéÓñá, Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ╣ÓÑüÓñê Óñ«ÓÑïÓñªÓÑÇ Óñ©ÓÑç Óñ¼Óñ¥Óññ

दो हफ्ते बाद व्हाइट हाउस ने किया PM मोदी समेत 6 भारतीय ट्वीटर अकाउंट को अनफॉलो

पूरी दुनिया को कोरोना वायरस ने अपने चपेट में ले लिया है। ऐसे संकट के बीच अमेरिका ने भारत सरकार के ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है। व्हाइट हाउस ने कुल छह ट्विटर अकाउंट को अनफॉलो किया गया है। उन छह अकाउंट में व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन समेत छह ट्विटर हैंडल को अचानक अनफॉलो कर दिया है।

दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण अमेरिका ने भारत से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की मांग की थी। जब भारत ने अमेरिका को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन देने का फैसला किया तो 10 अप्रैल को व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारत के छह ट्विटर हैंडल को फॉलो करना शुरू किया था। यह अपने आप में खास था, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के इकलौते गैर अमेरिकी नेता हैं, जिन्हें व्हाइट हाउस ने फॉलो करना शुरू किया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस वक़्त कहा था कि वह इसे कभी नहीं भुला पाएंगे। इस चुनौतीपूर्ण समय में दोस्तों के बीच करीबी सहयोग की जरूरत होती है। लेकिन मात्र 19 दिनों के बाद व्हाइट हाउस ने इन सभी हैंडल को अनफॉलो कर दिया है। बताया जा रहा है कि अमेरिका अन्य किसी देशों या उसके राष्ट्राध्यक्षों के ट्विटर हैंडल को फॉलो नहीं करता। मगर भारत के ये हैंडल्स अपवाद स्वरूप फॉलो किए गए थे। लेकिन अब अमेरिका ने अब अपने रुख में बदलाव कर लिया है और अब व्हाइट हाउस अमेरिका के बाहर किसी को फॉलो नहीं कर रहा है।

व्हाइट हाउस ने जिन भारतीय ट्विटर अकाउंट को अनफॉलो किया है उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में भारतीय दूतावास और भारत में अमेरिकी दूतावास शामिल है। इनके अलावा भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर को भी फॉलो किया गया था। इन सभी के साथ व्हाइट हाउस के द्वारा फॉलो किए जाने वाले लोगों की संख्या 19 हो गई थी। अब कुछ दिन के बाद व्हाइट हाउस ने वापस इन सभी ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है।