ट्रम्प 24-25 फरवरी को करेंगे भारत दौरा, हाउडी मोदी की तर्ज पर हो सकता है कार्यक्रम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आएंगे। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प भी होंगी। यह जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से ट्वीट कर दिया गया है। व्हाइट हाउस ने अपने ट्वीट ने लिखा, “यह यात्रा अमेरिकी-भारत रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी और अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच मजबूत और स्थायी बंधन को बढ़ाएगी।”
President @realDonaldTrump & @FLOTUS will travel to India from February 24-25 to visit Prime Minister @narendramodi!
The trip will further strengthen the U.S.-India strategic partnership & highlight the strong & enduring bonds between the American & Indian people. 🇺🇸 🇮🇳
— The White House 45 Archived (@WhiteHouse45) February 10, 2020
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी पत्नी के साथ भारत की राजधानी नई दिल्ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की यात्रा करेंगे। खबरों के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रम्प अधिकतर समय नई दिल्ली में बिताने के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा भी जा सकते हैं। इसके अलावा वे अहमदाबाद में हाउडी मोदी जैसे एक कार्यक्रम को भी संबोधित कर सकते हैं।
इस दौरान दोनों देशों के बीच एक व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। भारत और अमेरिका के व्यापारिक मामलों से जुड़े अधिकारी फिलहाल इस प्रस्तावित सौदे को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
बताया जा रहा है कि ह्यूस्टन में जिस तरह पीएम मोदी के लिए कार्यक्रम हुआ था, ठीक वैसा ही कार्यक्रम डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी हो सकता है। ये कार्यक्रम अहमदाबाद में हो सकता है, जहां ‘हाउडी मोदी’ की तर्ज पर ट्रंप के लिए कार्यक्रम हो सकता है। इसकी वजह यह भी बताया जा रहा है कि अमेरिका में गुजरातियों की संख्या अधिक है। यही वजह है कि गुजरातियों की संख्या को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए ‘हाउडी मोदी’ जैसे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बता दें कि अमेरिका और ब्रिटेन में भारतीय प्रवासी एक अहम वोट बैंक हैं।
