ÓñòÓñ░Óñ¥Óñ░ÓÑÇ Óñ╣Óñ¥Óñ░ ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñª Óñ«Óñ¿ÓÑïÓñ£ ÓññÓñ┐ÓñÁÓñ¥Óñ░ÓÑÇ ÓñòÓÑÇ ÓñÁÓñ┐ÓñªÓñ¥Óñê ÓññÓñ», Óñ£ÓÑçÓñ¬ÓÑÇ Óñ¿ÓñíÓÑìÓñíÓñ¥ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓññÓñ▓Óñ¼

करारी हार के बाद मनोज तिवारी की विदाई तय, जेपी नड्डा ने किया तलब

दिल्ली में भाजपा की करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का जाना लगभग तय है। दिल्ली की जनता के निशाने पर ज्यादातर मनोज तिवारी ही आए हैं। जनता उन्हें ट्रोल कर रही है। यही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के नेता तो उनके गाए हुए गाने ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस कर कर खुशी मना रहे हैं।

देखा जाए तो इस समय दिल्ली भाजपा में सबसे ज्यादा खिल्ली मनोज तिवारी की ही उड़ाई जा रही है। इसके पीछे का कारण उनकी ओर से यह दावा किया जाना था कि भाजपा दिल्ली में जीत रही है और 48 सीट लेकर पार्टी अपनी सरकार बनाएगी। यही नहीं बल्कि वह 11 फरवरी को भी उस समय यह कहते नजर आए जब टीवी चैनलों पर सारे रुझान भाजपा के विरुद्ध आ रहे थे।

फिलहाल, भाजपा में यह चर्चा है कि अब मनोज तिवारी की विदाई लगभग तय है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज तिवारी को तलब भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि कल भाजपा के नेता हार की समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमे मनोज तिवारी की बाबत फैसला लिया जा सकता है।

हालांकि, दूसरी तरफ मनोज तिवारी ने मीडिया में चल रही उनके इस्तीफे की पेशकश वाली खबरों को खारिज करते हुए कहा कि न तो उनसे इस्तीफा देने के लिए कहा गया है और न ही उन्होंने इस्तीफा दिया है। इसके पहले मीडिया में खबरें आ रही थीं कि मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि, सूत्र ये भी बता रहे हैं कि पार्टी आलाकमान ने कहा कि फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है।

भाजपा को दिल्ली में 8 सीटें मिली हैं। लेकिन देखा जाए तो भाजपा को 48 सीटें मिलने का दावा करने वाले अपने ट्वीट के कारण दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की जमकर किरकिरी हुई थी। यही नहीं बल्कि नतीजे आने के बाद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को बधाई भी दी। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पर।