ÓñƒÓñ¥ÓñçÓñ« Óñ«ÓÑêÓñùÓñ£ÓÑÇÓñ¿ Óñ¿ÓÑç ÓñçÓñéÓñªÓñ┐Óñ░Óñ¥ ÓñùÓñ¥ÓñéÓñºÓÑÇ ÓñöÓñ░ ÓñàÓñ«ÓÑâÓññÓñ¥ ÓñòÓÑîÓñ░ ÓñòÓÑï┬á100 Óñ¬ÓÑìÓñ░Óñ¡Óñ¥ÓñÁÓñÂÓñ¥Óñ▓ÓÑÇ Óñ«Óñ╣Óñ┐Óñ▓Óñ¥ÓñôÓñé ÓñòÓÑÇ Óñ©ÓÑéÓñÜÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñÂÓñ¥Óñ«Óñ┐Óñ▓

टाइम मैगजीन ने इंदिरा गांधी और अमृता कौर को 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में किया शामिल

मशहूर टाइम मैगजीन ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और स्वतंत्रता सेनानी अमृता कौर को पिछली सदी की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया है। मैगजीन अमृता कौर को 1947 और इंदिरा गांधी को 1976 की ‘वुमन ऑफ द ईयर’ चुना गया है। मैगजीन ने दोनों को अपने स्पेशल कवर पेज पर जगह दी है।

पत्रिका ने इसे ‘स्पॉटलाइट्स इंफ्लूएंशल वूमन हू वर ऑफ्टन ओवरशैडोड’ नाम से एक सूची जारी की। इसके लिए टाइम ने 600 नामों को लिया गया था जिसमें से 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की गई है। मैगजीन के मुताबिक, सूची तैयार करने के लिए उनके स्टॉफ और विशेपज्ञों ने काफी दिनों तक रिसर्च की और 100 प्रभावशाली महिलाओं को चुना।

पिछले 72 सालों से टाइम मैगजीन ‘मैन ऑफ द ईयर’ छापता था जिसमें अलग-अलग देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या उद्योगपति को चुना जाता था। लेकिन आगे चलकर मैगजीन ने 1999 में इसे बदल कर ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ कर दिया, ताकि ज्यादा समावेशी और संवेदनशील लगे।

मैगजीन के अनुसार, उसने उन प्रभावशाली महिलाओं को सामने लाने की कोशिश की है जिनकी पहचान या तो दबी रह गई था या सामने नहीं आई थी। टाइम ने बताया कि इसमें ऐसी महिलाओं को शामिल किया गया है जिन्होंने प्रभावशाली पदों पर कब्जा किया जहां अक्सर पुरुष चुनकर आते थे। इन महिलाओं ने अपनी सक्रियता और पहचान के जरिए अपना प्रभाव छोड़ा है।

इसके अलावा टाइम मैगजीन ने डिजाइनर कोको चैनल, लेखिका वर्जीना वूल्फ, महारानी एलिजाबेथ, अभिनेत्री मार्लिन मोनरो, राजकुमारी डायना, चीनी फार्मासिटीकल केमिस्ट टू, सादाको ओगाता और मिशेल ओबामा इत्यादि को 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल किया गया है। इससे पहले टाइम मैगजीन ने 2019 के लोकसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘डिवाइडर इन चीफ’ की संज्ञा दी थी जिसको लेकर काफी बवाल हुआ था।