ÓñƒÓñ¥ÓñçÓñùÓñ░ ÓñÂÓÑìÓñ░ÓÑëÓñ½ Óñ¿ÓÑç ÓñùÓñ░ÓÑìÓñ▓Óñ½ÓÑìÓñ░ÓÑçÓñéÓñí ÓñªÓñ┐ÓñÂÓñ¥ Óñ¬ÓñƒÓñ¥Óñ¿ÓÑÇ ÓñòÓÑï ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¼Óñ░ÓÑìÓñÑÓñíÓÑç ÓñÁÓñ┐ÓñÂ, ÓñçÓñéÓñ©ÓÑìÓñƒÓñ¥ÓñùÓÑìÓñ░Óñ¥Óñ« Óñ¬Óñ░ ÓñÂÓÑçÓñ»Óñ░ ÓñòÓÑÇ ÓñÑÓÑìÓñ░ÓÑïÓñ¼ÓÑêÓñò ÓñÁÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»ÓÑï

टाइगर श्रॉफ ने गर्लफ्रेंड दिशा पटानी को किया बर्थडे विश, इंस्टाग्राम पर शेयर की थ्रोबैक वीडियो

एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी को इंस्टाग्राम पर बर्थडे विश किया है। दिशा पटानी शनिवार को अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर दिशा एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/CBW-x-nnwQ7/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में दिशा एक अंग्रेजी गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। टाइगर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “3 वॉफल्स और 3 पैन केक बाद में मिलेंगे। हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार।” टाइगर ने कैप्शन के आगे एक हंसने वाला इमोजी और हार्ट इमोजी भी बनाया है। कुछ ही मिनटों में इसे 4 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया।

कमेंट बॉक्स में फैन्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, “तुम दोनों बॉलीवुड के फेवरेट कपल हो।” तमाम अन्य फैन्स ने दिशा को बर्थडे विश किया है। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी पिछली बार फिल्म बागी 3 में काम करते नजर आए थे।

फिल्म को क्रिटिक्स ने हालांकि खास नहीं सराहा लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ठीक ठाक बिजनेस करने में सफल रही थी। बागी 3 में दिशा पाटनी एक गाने में नजर आई थीं। जल्द ही वे फिल्म राधे में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं।

हालांकि, दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर अपनी प्रेम कहानी का ऐलान नहीं किया है। दोनों कई बार एक दूसरे के साथ सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ चुके हैं। रियल लाइफ में भी दिशा और टाइगर अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आ जाते हैं।