Óñ▓ÓÑëÓñòÓñíÓñ¥ÓñëÓñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñÿÓñ░ Óñ£Óñ¥Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ 3 Óñ▓ÓÑïÓñùÓÑïÓñé Óñ¿ÓÑç Óñ¼Óñ¿ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ¥ ÓñàÓñ¬Óñ¿Óñ¥ Óñ«ÓÑâÓññÓÑìÓñ»ÓÑü Óñ¬ÓÑìÓñ░Óñ«Óñ¥Óñú Óñ¬ÓññÓÑìÓñ░, Óñ£Óñ¥Óñ¿Óñ┐ÓñÅ ÓñåÓñùÓÑç ÓñòÓÑìÓñ»Óñ¥ Óñ╣ÓÑüÓñå

लॉकडाउन में घर जाने के लिए 3 लोगों ने बनवाया अपना मृत्यु प्रमाण पत्र, जानिए आगे क्या हुआ

लॉकडाउन के दौरान घर जाने के लिए लोग अजीब-अजीब चीजे कर रहे हैं। जम्मू के अस्पताल से 200 किलोमीटर दूर पुंछ जाने के लिए 5 लोगों ने ऐसा बहाना बनाया कि पुलिस भी हैरान रह गई। पुंछ के रहने वाले हकीमदीन को सिर में चोट लगी थी। वह अस्पताल में इलाज करवा रहा था। वहां की एंबुलेंस में काम करने वाले ड्राइवर को भी पुंछ ही जाना था। उसने हकीमदीन से कहा कि वह अपना मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा ले और ऐसे में उसकी बॉडी को लेकर वह पुंछ छोड़ आएगा।

तरकीब को अंजाम तक पहुंचाने के लिए हकीमदीन, ड्राइवर और अन्य तीन लोगों ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया। ये सभी लोग पुंछ जाना चाहते थे। जो हकीमदीन जिंदा था, उसकी बॉडी को एंबुलेंस में रखा और पुंछ की ओर निकल पड़े। 200 किलोमीटर के रास्ते में ये लोग सभी चेक पॉइंट्स को पार कर गए। लेकिन गांव से पहले पड़ने वाले आखिरी चेक पोस्ट पर एक पुलिसवाले को शक हुआ। यह समझ गया कि चादर ओढ़कर लेटा हुआ शख्स जीवित है। इसके बाद जब पुलिस ने पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। इन सभी पर धोखाधड़ी और सरकार के आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप है।

देश में कोरोनावायरस की वजह से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को छह लोगों की मौत हुई। इनमें तीन सिर्फ मध्यप्रदेश से हैं। इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 80 साल की महिला और 42 साल के व्यक्ति की जान चली गई। इससे पहले सुबह छिंदवाड़ा में 36 साल के कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई थी।

इसके साथ राज्य में मौत का आंकड़ा 11 पर पहुंच गया है। इससे पहले इंदौर में पांच, उज्जैन में दो और खरगोन में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 27 हो गया, क्योंकि अमरावती में 2 अप्रैल को 45 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई थी। शनिवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई। उधर देश के 6 राज्यों में शुक्रवार को 13 मौतें हुईं।