Tik Tok Óñ¬Óñ░ ÓñçÓñ¿ Óñ¼ÓÑëÓñ▓ÓÑÇÓñÁÓÑüÓñí Óñ©ÓÑçÓñ▓ÓÑçÓñ¼ÓÑìÓñ© ÓñòÓÑç ÓñÑÓÑç Óñ©Óñ¼Óñ©ÓÑç ÓñàÓñºÓñ┐Óñò Óñ½ÓÑëÓñ▓ÓÑïÓñàÓñ░ÓÑìÓñ©

Tik Tok पर इन बॉलीवुड सेलेब्स के थे सबसे अधिक फॉलोअर्स

भारत सरकार ने सोमवार को 59 चाइनीज ऐप को देश में बैन कर दिया। इन सभी ऐप्स में वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यह लोगों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ फेम और कमाई का जरिया भी बन गया था। आम लोगों के साथ-साथ यह बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी काफी पॉपुलर हो चुका था।

शिल्पा शेट्टी टिकटॉक पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो कभी पति, कभी अपनी अन्य फैमिली मेंबर्स तो कभी काम वाली बाई के साथ फनी वीडियो बनाकर साझा करती आई हैं।

बॉलीवुड के ज्यादातर एक्टर और एक्ट्रेसेस इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपने फैन्स से सीधे जुड़ गए थे। इनमें से अधिकतर फनी वीडियो बनाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। कुछ के लिए यह फिल्म/गाने के प्रमोशन का जरिया था तो वहीं कुछ डांस, सिंगिंग और अपनी रेसिपी का हुनर दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे थे।

इनके अलावा बादशाह, कपिल शर्मा, कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित , श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर, यामी गौतम, रिया चक्रवर्ती, कृति सेनन, ईशा गुप्ता, कुणाल खेमू और रकुल प्रीत सिंह समेत कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी टिकटॉक के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहे थे।

हालांकि, ज्यादातर सुपरस्टार्स जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, आमिर खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह इस प्लेटफॉर्म से दूर ही रहे।

अगर पूरे भारत के टॉप 10 टिकटॉक स्टार्स की बात करें तो बॉलीवुड से सिर्फ शिल्पा शेट्टी इस लिस्ट में नजर आती हैं। जबकि टीवी से दो एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी और अवनीत कौर हैं, जिनके फॉलोअर्स शिल्पा से भी ज्यादा हैं।