WOMEN'S DAY 2020: Óñ©Óñ┐Óñ¿ÓÑçÓñ«Óñ¥ Óñ¿ÓÑç Óñ©ÓÑìÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ ÓñòÓÑï ÓñàÓñ¼Óñ▓Óñ¥ Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ©Óñ¼Óñ▓Óñ¥ Óñ¼Óñ¿Óñ¥Óñ»Óñ¥

घरेलू हिंसा पर बनी फिल्म ‘थप्पड़’ कल होगी रिलीज, दमदार रोल में नजर आएंगी तापसी पन्नू

तापसी पन्नू पिछले कुछ वक़्त से कमर्शियल के साथ ऐसी फ़िल्मों में भी काम कर रही हैं, जो मनोरंजन के साथ किसी अहम मुद्दे पर बहस छेड़ देती हैं। पिछले साल उनकी फिल्म ‘सांड की आंख’ रिलीज़ हुई थी, जिसमें भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू बुजुर्ग रोल में थीं। शूटर दादियों की इस बायोपिक के बहाने महिला सशक्तिकरण को रेखांकित किया गया था।

बहरहाल, शादीशुदा जीवन में घरेलू हिंसा के मुद्दे पर बनी ‘थप्पड़’ को लेकर चर्चा तो हो रही है। मगर यह चर्चा टिकट बिक्री में तब्दील होती है या नहीं, इसका पता कल चलेगा। क्योंकि कल शुक्रवार यानी 28 फरवरी को यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। हमेशा की तरह तापसी की ये फिल्म भी एक सामाजिक संदेश देती नजर आएगी। ‘थप्पड़’ का डायरेक्शन ‘मुल्क’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्में बना चुके अनुभव सुशीला सिन्हा ने किया है।

जबकि प्रोडक्शन टी-सीरीज, बनारस मीडिया वर्क्स का है। फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा रत्ना पाठक शाह, मानव कौल, दीया मिर्जा, तन्वी आज़मी और राम कपूर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। तापसी पन्नू ने कहा कि उनके साथ ऐसा होता रहता है कि वे जब भी कोई रोल प्ले करती हैं, भावनात्मक रूप से इस कदर जुड़ जाती हैं कि उस किरदार से बाहर निकलने में उन्हें समय लगता है। इस फिल्म में भी ऐसा देखने को मिला। तापसी ने कहा कि उन्हें अपने इस रोल से बाहर निकलने में 30 दिन का समय लगा था। उन्हें फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लेना पड़ा था ताकि वे नॉर्मल हो सकें।