ÓñåÓñ▓ÓÑïÓñÜÓñòÓÑïÓñé Óñ¬Óñ░ Óñ¡ÓñíÓñ╝ÓñòÓÑç 'ÓñÑÓñ¬ÓÑìÓñ¬ÓñíÓñ╝' ÓñòÓÑç Óñ¿Óñ┐Óñ░ÓÑìÓñªÓÑçÓñÂÓñò ÓñàÓñ¿ÓÑüÓñ¡ÓñÁ Óñ©Óñ┐Óñ¿ÓÑìÓñ╣Óñ¥, Óñ©ÓÑïÓñÂÓñ▓ Óñ«ÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¬Óñ░ ÓñòÓÑÇ ÓñàÓñ¡ÓñªÓÑìÓñ░ ÓñƒÓñ┐Óñ¬ÓÑìÓñ¬ÓñúÓÑÇ

आलोचकों पर भड़के ‘थप्पड़’ के निर्देशक अनुभव सिन्हा, सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी

अनुभव सिन्हा के निर्देशन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘थप्पड़’ हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने खूब सराहा, लेकिन ये फिल्म कुछ दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। कई लोगों ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेस्शन पर भी सवाल उठाया। पर फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा को ऐसा करने वालों की बातें रास नहीं आई और वे बौखला गए। वे अपने एक आलोचक पर इतने भड़के की सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर दी।

एक यूजर्स ने फिल्म को लेकर लिखा, “आडियंस ने लगाया थप्पड़ को करारा थप्पड़।” लेकिन ये टिप्पणी निर्देशक सुधीर मिश्रा को अच्छी नहीं लगी। उन्होंने इस पर एक ट्वीट कर दिया।

ट्वीट को अनुभव सिन्हा ने नोटिस लिया और लिखा, “‘आपकी जानकारी के लिए ये बता दूं कि मैं अपने पैसों से अपनी फिल्में बनाता हूं। या फिर अपने दोस्तों के पैसों से, और वो मेरे साथ काम करने से रुक नहीं सकते। मैं लोगों के प्यार के लिए फिल्में बनाता हूं।जिस तरह की जिंदगी मैं जीता हूं ऐसा तो वे सिर्फ सपने में ही सोच सकते हैं और यह मेरे लिए एक बाईप्रोडक्ट से बढ़कर और कुछ नहीं है। ओके??? इसलिए आप चुप हो जाएं और अपने पॉलिट‍िकल एजेंडाज कहीं और जाकर निकालें।”

अनुभव यहीं नहीं रुके उन्होंने अपने अगले ट्वीट में फिल्म की आलोचना करने वालों को मां की गाली दे डाली। अनुभव सिन्हा की इस हरकत पर लोगों ने काफी ज्यादा नाराजगी जताई। मशहूर पत्रकार स्मिता शर्मा ने इसके जवाब में लिखा “वह बेहतरीन फिल्में बनाते हैं और बॉलिवुड के अन्य लोगों से अलग स्टैंड लेते हैं। मैं इसके लिए उनकी तारीफ करती हूं। लेकिन मैं गालीगलौज की फैन नहीं हूं न ही मैं ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करती हूं।” स्मिता के इस ट्वीट के बाद अनुभव सिन्हा ने तुरंत माफी मांग ली। उन्होंने सभी महिलाओं और अपने फैन्स से सोशल मीडिया पर अपने शब्दों के लिए माफी मांगी।

फिल्म ‘थप्पड़’ की कमाई की अगर हम बात करें तो पहले सप्ताह उसने केवल 21 करोड़ की कमाई की। तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म में दिया मिर्जा, पवेश गुलाटी, कुमुद मिश्रा और रत्ना पाठक शाह मुख्य भूमिका में थी। तापसी पन्नू को उनकी फिल्म पिंक के लिए लोगों ने काफी ज्यादा सराहा था। अनुभव सिन्हा इससे पहले भी समाजिक मुद्दों पर फिल्म बना चुके है। जिसें दर्शकों ने खूब सराहा था इससें पहले अनुभव सिन्हा ‘आर्टिकल-15’, ‘मुल्क’ और ‘तुम बिन’ जैसी फिल्मों का निर्दैशन कर चुके हैं।