ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ ÓñòÓÑç ÓñûÓñ┐Óñ▓Óñ¥Óñ½ Óñ£ÓñéÓñù Óñ«ÓÑçÓñé ÓñûÓÑüÓñª Óñ©ÓÑç Óñ«Óñ¥Óñ©ÓÑìÓñò Óñ©Óñ┐Óñ▓ÓñòÓñ░ Óñ¼Óñ¥ÓñéÓñƒ Óñ░Óñ╣ÓÑç Óñ╣ÓÑêÓñé Óñ¼Óñ¥Óñ░Óñ¥Óñ¼ÓñéÓñòÓÑÇ ÓñòÓÑç Óñ©ÓÑüÓñ▓ÓÑìÓññÓñ¥Óñ¿

कोरोना के खिलाफ जंग में खुद से मास्क सिलकर बांट रहे हैं बाराबंकी के सुल्तान

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है। सरकार के तरफ से 21 दिन का लॉकडाउन इसे फैलने से रोकने के लिए ही किया गया है। ऐसे में हर व्यक्ति इसके खिलाफ जंग में मैदान में उतर गया है। क्या हिन्दू, क्या मुस्लिम क्या सिख। हर व्यक्ति धर्म और जाति से ऊपर इंसानियत की मिसाल का परिचय देते नजर आ रहे हैं। राशन, खाना, पानी, पैसा हर तरह से मदद कर रहे हैं।

कइयों के नाम सामने आ रहे तो गुपचुप तरीके से लोगों की मदद कर रहे हैं। एक-दूसरे की मदद करने से पीछे कोई नहीं हट रहा। एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में। यहां सुल्तान नाम का एक व्यक्ति फ्री में मास्क सिलकर बांटा रहा है। अब तक उन्होंने 10,000 मास्क बांटकर लोगों की अद्भूत सेवा की है।

बाराबंकी के मसौली का रहने वाले सुल्तान को सुल्तान टेलर के नाम से जाना जाता है। कोरोना से लड़ने और दूसरे को इस संक्रमण से रोकने के लिए उन्होंने अब तक गांव वालों को फ्री में 10,000 से अधिक मास्क बांटे हैं। लॉकडाउन की वजह से लोग घरों से निकल नहीं पा रहे हैं। साथ ही बाजार में मास्क की भारी कमी है।

वहीं जहां कहीं मास्क मिल भी रहा है वहाँ लोग इसे ओने-पौने दाम में बेच रहे हैं। जिसकी वजह से गरीबों के लिए इसे खरीदना मुश्किल है। ऐसे में सुल्तान टेलर ने ठाना कि कुछ ऐसा किया जाए जिससे गरीबों की मदद हो सके। गरीबों की सुरक्षा और उनका ध्यान रखते हुए सुल्तान टेलर ने खुद से मास्क बनाना शुरू किया।

सुल्तान ने बताते है, ”जब लॉकडाउन शुरू हुआ तो हमने सोचा घर में बैठने से अच्छा कुछ ऐसा काम किया जाए जो कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए लोगों के काम आए। फिर हमने मास्क बनाने का फैसला लिया और नि:शुल्क लोगों को बांटने शुरू किए।” इसके अलावा सुल्तान ने बताया कि यह मास्क बेहद खास तरीके और कुछ लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

उन्होंने कहा, ”यह मास्क ऐसा है कि इसे एक दो बार में बदलने की जरूरत नहीं है, 8 घंटे बाद गर्म पानी में उबालकर सैनिटाइज करके फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से लोगों का कोई खास खर्च भी नहीं होगा और संक्रमण से रोकथाम भी आसानी हो सकेगी। इस मास्क को बनाने की कीमत सिर्फ 15 रुपये पड़ती है। हम इसे खुद बनाकर लोगों को फ्री में बांट रहे हैं।”

सुल्तान ने गरीबों की मदद कर वहां के गरीबों के मसीहा बन गए हैं। लोग उन्हें बहुत दुआ दे रहे हैं। ऐसे ही पूरे देश में लोग मदद कर रहे हैं। बता दें कि देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1200 के पार चली गई है। वहीं 32 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।