ÓñªÓÑçÓñ ÓñòÓÑç 30 Óñ£Óñ┐Óñ▓ÓÑïÓñé Óñ«ÓÑçÓñé Óñ£Óñ¥Óñ░ÓÑÇ Óñ░Óñ╣ Óñ©ÓñòÓññÓÑÇ Óñ╣ÓÑê Óñ▓ÓÑëÓñòÓñíÓñ¥ÓñëÓñ¿ ÓñòÓÑÇ Óñ©ÓñûÓÑìÓññÓÑÇ

देश के 30 जिलों में जारी रह सकती है लॉकडाउन की सख्ती

लॉकडाउन का आज 53वां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की थी। तब ये लॉकडाउन 21 दिनों के लिए था। इसके बाद लॉकडाउन 2 की घोषणा की गई। लॉकडाउन 2 की मियाद 3 मई तक थी। इसके बाद फिर लॉकडाउन को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया। अब आज लॉकडाउन-3 की आखिरी तारीख है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के 30 जिलों में लॉकडाउन की सख्ती जारी रह सकती है। ये देश के वो जिले हैं, जहां कोरोना ने पिछले दिनों सबसे ज्यादा तबाही मचाई है, और जहां आज भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, औरंगाबाद, पुणे, पालघर, सोलापुर, नासिक और ठाणे में लॉकडाउन की सख्ती पहले की तरह ही जारी रहेगी।

वहीं, तमिलनाडु की बात करें तो यहां के कुड्डालोर, चेंगलपट्टू, अरियालुर, विल्लुपुरम, तिरुवल्लूर और ग्रेटर चेन्नई जिलों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन होगा। मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर वैसे जिले हैं जहां लॉकडाउन आगे भी जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल में हावड़ा और कोलकाता में भी सख्ती से लॉकडाउन का पालन किया जाएगा। इन सभी जिलों में कोरोना के हॉटस्पॉट पाए गए हैं।

राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर में भी लॉकडाउन की सख्ती जारी रहने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में आगरा और मेरठ, आंध्र प्रदेश के कुरनुल, तेलंगाना के ग्रेटर हैदराबाद, पंजाब के अमृतसर और ओडिशा के बेरहमपुर में सख्त लॉकडाउन जारी रहेगा।

लॉकडाउन को लागू हुए भले ही 50 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन कोरोना वायरस का खात्मा नहीं हुआ है। हां पिछले 50 दिनों में दूसरे देशों के मुकाबले में भारत में इसके संक्रमण की रफ्तार धीमी जरूर रही।