आज से शुरू होगा महिला आईपीएल 

 

महिला क्रिकेट में आज से एक नया अध्याय जुड़ेगा। पहली बार वुमन मिनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होगा । इस लीग में तीन टीमें ट्रेलब्लेजर्स, सुपरनोवा और वेलोसिटी हिस्सा लेंगी। इस लीग में विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी। इसका मकसद महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना है।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में पहला मैच सुपरनोवा और ट्रेलब्लेजर्स के बीच खेला जाएगा। ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना हैं, जबकि सुपरनोवा की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है। अगले दो मैच 8 और 9 मई को होंगे। टॉप-2 में रहने वाली टीमों के बीच 11 मई को फाइनल मैच खेला जाएगा।

पिछले साल आईपीएल के दौरान महिलाओं का एक टी-20 मैच हुआ था। ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवा के बीच हुआ वह प्रदर्शनी मैच दोपहर में  खेला गया था। उसमें सुपरनोवा ने  जीत हासिल की थी। हालांकि, उस मैच में अपेक्षानुरूप दर्शक नहीं पहुंचे थे। इस बार बीसीसीआई को उम्मीद है कि दर्शकों का पर्याप्त समर्थन मिलेगा। तीनों टीमों की कप्तानों ने भी इसके सफल होने की उम्मीद जताई है।

आइपीएल (आईपीएल ) के ग्रुप चरण के बाद आज से बीसीसीआइ की महिला टी-20 चैलेंज सीरीज शुरू हो रही है। तीन टीमों वेलोसिटी, सुपरनोवा और ट्रैबलेजर्स के बीच चार मैच खेले जाएंगे। सुपरनोवा की कमान हरमनप्रीत कौर और ट्रैबलेजर्स की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में हैं, जबकि वेलोसिटी का नेतृत्व अनुभवी मिताली राज कर रही हैं। टूर्नामेंट के पहले मैच में सेामवार को सुपरनोवा का सामना ट्रैबलेजर्स से होगा। वहीं, दूसरे मैच में आठ मई को ट्रैबलेजर्स का सामना वेलोसिटी से और नौ मई को होने वाले तीसरे मैच में सुपरनोवा का सामना वेलोसिटी से होगा।

तीनों टीमों में कई विदेशी स्टार खिलाड़ी भी होंगी जिसमें इंग्लैंड की नताली स्किवर, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग, एलिसी पैरी और एलिसा हीली को भी हिस्सा लेना था, लेकिन उन्हें अपने बोर्ड से अनुमति नहीं मिली। मंधाना की टीम से जम्मू-कश्मीर की जासिया अख्तर खेल सकती हैं। पिछले साल भी आइपीएल फाइनल से पहले एक प्रदर्शनी मैच हरमनजीत और मंधाना की टीमों के बीच खेला गया था जिसका निर्णय मैच की अंतिम गेंद पर हुआ था।

आज की दोनों टीमें इस प्रकार हैं 

ट्रेलब्लेजर्स : स्मृति मंधाना (कप्तान), भारती फुलमाली, दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, जैसिया अख्तर, झूलन गोस्वामी, रवि कल्पना (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, शकीरा सेलमन, सोफी एक्लेस्टोन, स्टेफनी टेलर, सूजी बेट्स।

सुपरनोवा : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अनुजा पाटिल, अरुंधति रेड्डी, चमारी अट्टापट्टू, जेमिमा रोड्रिग्ज, लिया ताहुहु, मानसी जोशी, नटाली सीवर, पूनम यादव, प्रिया पुनिया, राधा यादव, सोफी डिवाइन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *