[gtranslate]
sport

देश मना रहा है खेल दिवस,हॉकी के जादूगर को भारत रत्न कब?

हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद का आज (29 अगस्त)  के दिन ही 1905 में  जन्म हुआ था।  देश आज  उनकी 114वीं जयंती मना रहा है। मेजर ध्यानचंद के सम्मान में उनके जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल भारत 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाता है। इसी दिन भारतीय खेल इतिहास के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन भी मनाया जाता है। इस साल का खेल दिवस खास है, क्योंकि आज से फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत हो रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘फिट इंडिया अभियान’ का आगाज भी कर रहे हैं। इसका मकसद देश में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

हमारे देश में हर साल 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल 29 अगस्त को मनाने का कारण यह है कि इस दिन हमारे देश के दिग्गज हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन आता है। उन्हें हॉकी के जादूगर के नाम से भी जाना जाता है। इस जादूगर ने हमारे देश का नाम खेल में अपने सर्वोच्च प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया था। इसलिए उनके जन्मदिन को ही राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस सभी विद्यालयों ,कालेजों ,और खेल अकादमियों में मनाया जाता है।

हमारी जिंदगी में खेल -कूद के महत्व को दर्शाया जाता है। इसके साथ ही यह दिन मनाने के पीछे एक उद्देश्य यह भी है कि हम अपने देश के युवाओं में खेल को अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर पाएं ,और उनके अंदर ये भावना जाग्रित कर पाएं कि वे अपने खेल के उम्दा प्रदर्शन के जरिए खुद की तरक्की तो कर ही सकते हैं ,साथ ही उनके अच्छे खेल प्रदर्शन से देश का नाम भी ऊंचा करेंगे।

जिस शक्स के जन्मदिन पर पूरा देश खेल दिवस मना रहा है उन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए 1928, 1932 और 1936 में गोल्ड मेडल जीता था। इतना ही नहीं मेजर ने अपने 22 साल के करियर में 400 गोल दागे थे।
उन्हीं के सम्मान में हर साल भारत सरकार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाता  है। इस दिन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति स्वयं खेल के अलग-अलग क्षेत्रों के अलग-अलग खिलाड़ियों को विभिन्न खेल सम्मानों (राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड) से सम्मानित करते हैं।  हर बार की तरह इस बार भी खेल दिवस मनाया जा रहा है।  जिसमें अलग-अलग खेलों से कुल 32 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पुरस्कृत करेंगे।
हाल में फिट इंडिया मूवमेंट पर सरकार को सलाह देने के लिए एक समिति का गठन किया गया था। समिति में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए), राष्ट्रीय खेल संघ (एनएसएफ), सरकारी अधिकारी, निजी निकाय और प्रसिद्ध फिटनेस हस्तियों को इसमें शामिल किया गया

हॉकी के सर्वकालीन महानतम खिलाड़ी मेजर  ध्यानचंद को देश का सर्वोच्च नागरिकसम्मान भारत रत्न दिलाने के लिए उनके मंझले बेटे अशोक कुमार सिंह आज भी डटे हुए हैं। भारत की 1975 विश्व कप जीत के हीरो अशोक ने एक दशक पहले यह मुहिम शुरू की थी। पर 1928 से 1936 तक  लगातार तीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जिताने वाले हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को यह पुरस्कार अभी तक नहीं मिल पाया है।

उन्होंने अपनी हॉकी की कलाकारी से देश का गौरव बढ़ाया और उस दौर में देश को ओलंपिक में लगातार तीन सुनहरे तमगे दिलाए जब सुविधाएं नाममात्र थी। देशभर से यही आवाज उठती है कि ध्यानचंद को अब तक भारत रत्न क्यों नहीं। मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं। मुझे अभी भी उम्मीद है कि सरकार इस बाबत सोचेगी ।

कौन थे मेजर ध्यानचंद
जन्म : 29 अगस्त, 1905, इलाहाबाद

निधन : 05 दिसंबर, 1979, दिल्ली

12 ओलंपिक मैचों में दागे 39 गोल :  ध्यानचंद 1926  से 1949  तक करीब 23 साल तक भारत के लिए खेले। उन्होंने देश को आजादी से पहले एम्सर्टडम (1928),  लॉस एंजिलिस(1932) और बर्लिन (1936) में लगातार तीन ओलंपिक में पीले तमगे दिलाए। तीन ओलंपिक के 12 मैचों में ध्यानचंद ने 39  गोल दागे। उन्होंने भारत के लिए 195  मैच खेले और 570 गोल किए।

मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरित करेंगे। रियो पैरालंपिक की पदक विजेता पैरा एथलीट दीपा मलिक राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित होंगी। यह पुरस्कार जकार्ता एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बजरंग को भी मिला है, लेकिन अगले माह होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों के चलते वह इस समारोह का हिस्सा नहीं होंगे। वह विश्व चैंपियनशिप के बाद खेल मंत्री किरेन रिजिजू के हाथों यह सम्मान ग्रहण करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से सेवानिवृत्त जज मुकंदकम शर्मा की अगुआई वाली 12 सदस्यीय कमेटी ने खेल रत्न के लिए दो, अर्जुन अवॉर्ड के लिए 19, द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए छह, ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन किया था।

बजरंग के अलावा अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए क्रिकेटर रविंद्र जडेजा, शूटर अंजुम मौदगिल, पैरा जेवलिन थ्रोअर सुंदर सिंह गुर्जर, शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर और द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुने गए उनके कोच मोहिंदर सिंह ढिल्लों भी समारोह में शिरकत नहीं कर पाएंगे। इन सभी को बाद में खेल मंत्री पुरस्कार देंगे। ये सभी खिलाड़ी या तो तैयारियों में व्यस्त हैं या फिर टूर्नामेंटों में शिरकत कर रहे हैं।

आज  इन्हें मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

मोहम्मद अनस (एथलेटिक्स),एस भास्करन (बॉडी बिल्डिंग),सोनिया लाठर (बॉक्सिंग),चिंगलेनसना सिंह (हॉकी),अजय ठाकुर (कबड्डी),
गौरव गिल (मोटर स्पोर्ट्स),प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन),हरमीत देसाई (टेबल टेनिस),पूजा ढांडा (कुश्ती),फुआद मिर्जा (घुड़सवारी),गुरप्रीत सिंह संधू (फुटबॉल),पूनम यादव (क्रिकेट),स्वप्ना बर्मन (एथलेटिक्स),बी साई प्रणीत (बैडमिंटन),सिमरन सिंह शेरगिल (पोलो)

द्रोणाचार्य अवॉर्ड

विमल कुमार (बैडमिंटन),संदीप गुप्ता (टेबल टेनिस)

द्रोणाचार्य लाइफ टाइम

मेर्जबान पटेल (हॉकी),रामबीर सिंह (कबड्डी),संजय भारद्वाज (क्रिकेट)

ध्यानचंद अवॉर्ड

मैन्युअल फ्रेडरिक्स (हॉकी),अरुप बसाक (टेबल टेनिस),मनोज कुमार (कुश्ती),नितिन कीर्तिने (लॉन टेनिस),सी लालरेमसांगा (तीरंदाजी)

खास बातें

  • मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है खेल दिवस
  • हरियाणा की रेसलर दीपा मलिक को भी मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार
  • सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज की 12 सदस्यीय कमेटी ने किया खिलाड़ियों का चयन
  • फिट इंडिया अभियान की आज शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

You may also like

MERA DDDD DDD DD