Óñ»ÓÑïÓñù ÓñªÓñ┐ÓñÁÓñ©Óñ░Óñ¥ÓñÀÓÑìÓñƒÓÑìÓñ░ ÓñòÓÑç Óñ¿Óñ¥Óñ« Óñ©ÓñéÓñ¼ÓÑïÓñºÓñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñºÓñ¥Óñ¿Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ╣Óñ¥, PM ÓñùÓñ░ÓÑÇÓñ¼ ÓñòÓñ▓ÓÑìÓñ»Óñ¥Óñú Óñ»ÓÑïÓñ£Óñ¿Óñ¥ Óñ¿ÓñÁÓñéÓñ¼Óñ░ ÓññÓñò Óñ░Óñ╣ÓÑçÓñùÓÑÇ Óñ▓Óñ¥ÓñùÓÑé Óñ¬Óñ░ PM Óñ«ÓÑïÓñªÓÑÇ Óñ¼ÓÑïÓñ▓ÓÑç, ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ ÓñòÓÑï Óñ╣Óñ░Óñ¥Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ Óñ»ÓÑïÓñù ÓñòÓÑï ÓñªÓÑêÓñ¿Óñ┐Óñò Óñ£ÓÑÇÓñÁÓñ¿ ÓñòÓñ¥ Óñ╣Óñ┐Óñ©ÓÑìÓñ©Óñ¥ Óñ¼Óñ¿Óñ¥ÓñÅÓñé

आयुर्वेद दिवस पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आयुर्वेद भारत की विरासत है जिसके विस्तार में पूरी मानवता की भलाई समाई हुई है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आयुर्वेद दिवस पर वीडियों कान्फ्रेंसिंग के जरिये राजस्थान और गुजरात दो आयुर्वेद संस्थानों का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने गुजरात के जामनगर के आयुर्वेद अध्यापन एवं अनुसंधान संस्थान (आईटीआरए) और जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) का उद्घाटन किया है। आयुर्वेद दिवस पर पीएम ने बोलते हुए कहा कि आयुर्वेद भारत की विरासत है जिसके विस्तार में पूरी मानवता की भलाई समाई हुई है।

पीएम ने कहा कि ”आयुर्वेद भारत की विरासत है जिसके विस्तार में पूरी मानवता की भलाई समाई हुई है। किस भारतीय को खुशी नहीं होगी कि हमारा पारंपरिक ज्ञान, अब अन्य देशों को भी समृद्ध कर रहा है। गर्व की बात है कि डब्ल्यूएचओ ने ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की स्थापना के लिए भारत को चुना है। ये हमेशा से स्थापित सत्य रहा है कि भारत के पास आरोग्य से जुड़ी कितनी बड़ी विरासत है। लेकिन ये भी उतना ही सही है कि ये ज्ञान ज्यादातर किताबों में, शास्त्रों में रहा है और थोड़ा-बहुत दादी-नानी के नुस्खों में। इस ज्ञान को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा, ”देश में अब हमारे पुरातन चिकित्सीय ज्ञान-विज्ञान को 21वीं सदी के आधुनिक विज्ञान से मिली जानकारी के साथ जोड़ा जा रहा है, नई रिसर्च की जा रही है। तीन साल पहले ही हमारे यहां अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान की स्थापना की गई थी।