Óñ©ÓÑîÓñ░ÓñÁ ÓñùÓñ¥ÓñéÓñùÓÑüÓñ▓ÓÑÇ Óñ¿ÓÑç Óñ¼ÓñíÓñ╝ÓÑç Óñ¡Óñ¥Óñê ÓñòÓÑç ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ Óñ¬ÓÑëÓñ£Óñ┐ÓñƒÓñ┐ÓñÁ Óñ¬Óñ¥ÓñÅ Óñ£Óñ¥Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñª ÓñûÓÑüÓñª ÓñòÓÑï ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ╣ÓÑïÓñ« ÓñòÓÑìÓñÁÓñ¥Óñ░ÓÑçÓñéÓñƒÓñ¥ÓñçÓñ¿

सौरव गांगुली ने बड़े भाई के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुद को किया होम क्वारेंटाइन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्‍यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद गांगुली ने अपने आप को होम क्वारेंटाइन कर लिया है। उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के ज्‍वाइंट सेक्रेटरी हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्नेहाशीष गांगुली को कोलकाता के बेले व्‍यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के एक अधिकारी ने बताया, “स्नेहाशीष गांगुली को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। बुधवार को उनकी कोविड 19 टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।”

समाचार एजेंसी पीटीआई ने गांगुली से जुड़े सुत्रों के हवाले से बताया, “स्नेहाशीष की कोरोना रिपोर्ट बुधवार देर शाम को आई है। हेल्‍थ संबंधी प्रोटोकॉल को अपनाते हुए सौरव गांगुली कुछ दिनों के लिए होम क्‍वारेंटाइन हो गए हैं।” हालांकि, सौरव गांगुली के तरफ से इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था, “भारतीय घरेलू सत्र तभी शुरू होगा जब युवा खिलाड़ियों का रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए देश के अंदर यात्रा करना सुरक्षित होगा। भारत के घरेलू टूर्नामेंटों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग अगर अक्टूबर में होती है तो सत्र में मैचों की संख्या कम करनी पड़ेगी।”

अगस्त के अंत में घरेलू सत्र 2020-2021 की शुरुआत विजय हजारे ट्रॉफी के साथ होनी थी। इसके बाद रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन होना था। पिछले सत्र में लॉकडाउन की शुरुआत के कारण ईरानी ट्रॉफी को रद्द किया गया था।