Óñ¡ÓÑéÓñÀÓñú ÓñòÓÑüÓñ«Óñ¥Óñ░ Óñ¬Óñ░ Óñ¡ÓñíÓñ╝ÓñòÓÑç Óñ©ÓÑïÓñ¿ÓÑé Óñ¿Óñ┐ÓñùÓñ«, ÓñòÓñ╣Óñ¥- Óñ▓Óñ¥ÓññÓÑïÓñé ÓñòÓÑç Óñ¡ÓÑéÓññ Óñ¼Óñ¥ÓññÓÑïÓñé Óñ©ÓÑç Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ«Óñ¥Óñ¿ÓññÓÑç

भूषण कुमार पर भड़के सोनू निगम, कहा- लातों के भूत बातों से नहीं मानते

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में गुटबाजी और नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। सुशांत के निधन के बाद मशहूर सिंगर सोनू निगम ने अपनी एक वीडियो में कहा था कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी माफिया मौजूद हैं और जिस तरह से यंग सिंगर्स पर दबाव होता है, ऐसे में इस इंडस्ट्री से भी किसी म्यूजिक कंपोजर, गीतकार या सिंगर के सुसाइड जैसी खबरें आ सकती हैं।

सोनू निगम के इस बयान के बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी और उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर भी निशाना साधा है। अपने लेटेस्ट वीडियो में कहा कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते। मैंने क‍िसी का नाम नहीं ल‍िया और बड़े प्‍यार से कहा था कि आप लोग नए लोगों के साथ में प्‍यार से रहें। सुसाइड हो जाने के बाद में रोने से अच्‍छा है कि माहौल को पहले सुधार लिया जाए। लेकिन माफिया हैं, वो तो माफिया की चाल ही चलेगा। उसको तो आदत है। तो उन्‍होंने 6 महान लोगों को बोला है कि वो मेरे ख‍िलाफ इंटरव्‍यू दें। मैंने किसी का नाम नहीं ल‍िया था लेकिन मेरा नाम ल‍िया जा रहा है।

सोनू ने आगे कहा, “मरीना कंवर याद है न, मरीना कंवर? वो क्‍यों बोली और क्यों बैकआउट हुई? ये मुझे नहीं पता, मीडिया को पता है। माफिया इस तरह फंक्शन करता है। उसका वीडियो मेरे पास पड़ा है। अब अगर तूने मेरे से पंगा लिया तो उसका वीडियो मैं अपने यूट्यूब चैनल पर डाल दूंगा और बहुत धूमधाम से डालूंगा। मेरे मुंह मत लगना बस अब।”