चितंबरम को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार 

सुप्रीम कोर्ट द्वारा आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई कस्टडी मे चल रहे पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को झटका दे दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट के द्वारा चितंबरम की अंतरिम जमानत रद्द होने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब गिरफ्तारी हो चुकी है तो अब अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकती।
इसके अलावा पी चिदंबरम द्वारा सीबीआई हिरासत के खिलाफ दायर याचिका पर अभी सुनवाई नहीं होगी, क्योंकि ये मामला अभी तक लिस्ट नहीं हो पाया है। हालांकि अभी ईडी की तरफ से जो हलफनामा दायर किया गया है उसपर भी सुनवाई होनी है।
याद रहे कि चिदंबरम की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो रही है। सीबीआई आज उन्हें राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी, जहां सीबीआई उनकी रिमांड बढवाने की अपील करेगी।
पिछले 4 दिनों से सीबीआई कस्टडी मे चल रहे पी चिदंबरम के लिए आज का दिन खासा महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक तरफ निचली अदालत मे उनकी रिमांड बढाए जाने की मांग होगी वहीं भविष्य में ईडी उन्हें आईएनएक्स मीडिया केस मे गिरफ्तार कर सकती है या नहीं इस पर अहम फैसला आयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *