ÓñûÓñ░Óñ¥Óñ¼ Óñ░Óñ┐ÓñÂÓÑìÓññÓÑïÓñé ÓñòÓÑç Óñ¼ÓÑÇÓñÜ ÓñÂÓññÓÑìÓñ░ÓÑüÓñÿÓÑìÓñ¿ Óñ©Óñ┐Óñ¿ÓÑìÓñ╣Óñ¥ Óñ¬Óñ╣ÓÑüÓñéÓñÜÓÑç Óñ¬Óñ¥ÓñòÓñ┐Óñ©ÓÑìÓññÓñ¥Óñ¿, ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ░Óñ▓ Óñ╣ÓÑüÓñå ÓñÁÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»ÓÑï

खराब रिश्तों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे पाकिस्तान, वायरल हुआ वीडियो

भारतीय बॉलीवुड एक्टर और कांग्रेस के नेता शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो पाकिस्तान के लाहौर में एक शादी को अटेंड कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B810jdchjBE/?utm_source=ig_web_copy_link

ये वीडियो पाकिस्तान के फोटोग्राफर ओसमान परवेज मुग़ल ने बुधवार रात को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, “रीमा और शत्रु जी हेमा और अहमद की कव्वाली नाइट में। हैपनिंग नाउ।” इस समय भारत और पाकिस्तान के बिच रिश्ते अच्छे नहीं है। वह गुपचुप तरीके से पाकिस्तान गए।

इस वीडियो पर अभी तक शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आया है। वीडियो में पाकिस्तानी स्टार रीमा भी शत्रुघ्न सिन्हा  के साथं दिख रही हैं। वीडियो को तेजी से वायरल होने के पीछे रीमा की पॉपुलैरिटी भी मानी जा रही है। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही ताजा राजनीतिक सिचुएशन के बीच सिन्हा का वहां की शादी में दिखना वाकई हैरान करने वाला है।

https://www.instagram.com/p/B81wagiAPjP/?utm_source=ig_web_copy_link

दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तानी कारोबारी असद अहसन के बेटे की शादी में शिरकत करने लाहौर पहुंचे हैं। खबरों की मानें तो दो दिन की पाकिस्तान यात्रा के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा यहां कुछ राजनेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़े रिश्तों को देखते हुए बॉलीवुड स्टार से लेकर राजनेता तक पाकिस्तान का दौरा नहीं कर रहे हैं।

हाल ही में सलमान खान ने एक शो में सिर्फ इसलिए परफॉर्म करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उसका ऑर्गनाइजर पाकिस्तानी था। पिछले साल सिंगर मीका सिंह पाकिस्तान में हुई एक शादी में परफॉर्म करने के बाद विवादों में आ गए थे। बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांगी थी।