शबाना आजमी सड़क दुर्घटना में घायल, हालत गंभीर
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी का आज शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस के पास एक्सीडेंट हो गया। वो बुरी तरह जख्मी हो गईं।

उनके साथ पति जावेद अख्तर भी मौजूद थे, लेकिन उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। खबरों के अनुसार, शबाना और जावेद मुंबई से पुणे जा रहे थे। कार खालापुर टोल प्लाजा के नजदीक आई, तभी आगे जा रहे एक ट्रक से उनकी कार टकरा गई।

यह हादसा 3.30 बजे के करीब हुआ। पुलिस का कहना है कि हादसे में शबाना आजमी और उनके ड्राइवर को ज्यादा चोटें आई हैं। शबाना आजमी को पनवेल के एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

अभी उनके क्या हालत हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। आपको बता दें कि कल ही जावेद अख्तर का 75वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया था। इस पार्टी में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शामिल पहुंची थीं।
