ÓñƒÓÑÇÓñ« ÓñçÓñéÓñíÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñºÓÑïÓñ¿ÓÑÇ ÓñòÓÑÇ ÓñÁÓñ¥Óñ¬Óñ©ÓÑÇ ÓñòÓÑç Óñ¬ÓñòÓÑìÓñÀ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ╣ÓÑêÓñé Óñ©Óñ╣ÓñÁÓñ¥Óñù

टीम इंडिया में धोनी की वापसी के पक्ष में नहीं हैं सहवाग

भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी आज कल अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। वह वर्ल्ड कप के बाद से ही बाहर हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि वो कब अंतराष्टीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। धोनी को इंडियन प्रीमियर लीग के जरिए मैदान में उतरना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते आईपीएल का 13वां सीजन फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। शायद कहीं ऐसा भी मुमकिन है कि पूरे टूर्नामेंट को ही रद्द कर दिया जाए।

इसी बीच पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने धोनी पर बड़ा बयान दिया है। वीरेंद्र सहवाग और महेंद्र सिंह धोनी के मैदान पर तल्ख रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं। सहवाग सार्वजनिक तौर पर धोनी से संबंधों को लेकर बयानबाजी करते रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा, “धोनी किसकी जगह फिट होंगे। ऐसे में जबकि ऋषभ पंत और केएल राहुल टीम में हैं और राहुल तो शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं तो मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता कि इसी टीम के साथ आगे क्यों न चला जाए।” ऋषभ पंत की नाकामी के बाद टीम प्रबंधन ने केएल राहुल को विकेट-कीपिंग की जिम्मेदारी भी सौंप दी है, जिस पर वे पूरी तरह खरे भी उतर रहे हैं।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड दौरे पर ख़राब प्रदर्शन के चलते आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। तब उन्होंने उनका बचाव करते हुए कहा, “कोहली बेहतरीन बल्लेबाज हैं और खराब दौर हर किसी का आता है। चाहे सचिन तेंदुलकर हों, स्टीव वॉ, जैक्स कैलिस या रिकी पोंटिंग। हमें स्वीकार करना चाहिए कि न्यूजीलैंड की टीम वनडे और टेस्ट सीरीज में बेहतर क्रिकेट खेली। टी-20 सीरीज में मेजबान टीम करीबी मैच हारी। ऐसे मैचों में वापसी करना मुश्किल होता ही है।”

इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए फेवरिट टीम के बारे में वीरू ने कहा, “टी-20 में आप किसी एक को प्रेडिक्ट नहीं कर सकते। यहां कोई भी एक खिलाड़ी अपने दम पर कभी भी मैच पलट सकता है।”

साथ ही उन्होंने हार्दिक के बारे में बात करते हुए कहा, “उनके कमबैक से टीम इंडिया को फायदा होगा। हार्दिक के रूप में ऑलराउंडर आने के बाद टीम इंडिया और मजबूत होगी।” महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2019 में खेला था। 2019 आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से धोनी क्रिकेट से दूर हैं।