दिल्ली चुनावों के नतीजों ने उत्तराखण्ड में आप से जुड़े कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। राज्य में कांग्रेस-भाजपा का विकल्प तलाश रही आंदोलनकारी शक्तियों को भी दिल्ली
नेताओं ने आप संग हाथ मिलाने की तरफ प्रेरित कर डाला है। आप के एक वरिष्ठ नेता की मानें तो जल्द ही पार्टी नेतृत्व दिल्ली चुनाव प्रभारी संजय सिंह को उत्तराखण्ड का प्रभारी बना 2022 के विधानसभा चुनाव तक संगठन को मजबूती देने का जिम्मा सौंपने जा रहा है। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह चूंकि स्वयं आंदोलनकारी पृष्ठभूमि से हैं इसलिए यदि आप नेतृत्व संजय को राज्य का प्रभारी बनाता है, तो 2022 के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को एक मजबूत विपक्षी से जूझना पड़ेगा। जानकारों का यह भी दावा है कि आप नेतृत्व ने पंजाब के साथ-साथ उत्तराखण्ड को अपना टारगेट राज्य तय कर लिया है। राज्य में भाजपा-कांग्रेस से त्रस्त जनता को जिस विकल्प की तलाश है उसे आप नेतृत्व अपने सफल दिल्ली माॅडल को आगे कर कब्जाने का पूरा प्रयास कर सकता है।