क्रिकेट के भगवन सचिन तेंदुलकर ‘लॉरेस 20 स्पोर्टिंग मोमेंट 2000-2020’ अवॉर्ड से सम्मानित
क्रिकेट के भगवन माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को ‘लॉरेस 20 स्पोर्टिंग मोमेंट 2000-2020’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड उनको जर्मनी की राजधानी बर्लिन में मंगलवार को दिया गया। टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्टीव वॉ के हाथों सचिन को पुरस्कृत किया गया।
"This is a reminder of how powerful sport is and what magic it does to all of our lives."@sachin_rt gives a touching speech at the #Laureus20 awards. Tendulkar, who lifted the 2011 #CWC 🏆 with India, won the Laureus Sporting Moment Award 2000-2020.pic.twitter.com/WOfRakwGdS
— ICC (@ICC) February 18, 2020
यह उनको 2011 के वर्ल्डकप जीतने के बाद खिलाड़ियों द्वारा उनको कंधे पर उठाकर मैदान में घुमाने के भावुक क्षण को बेस्ट लॉरेस स्पोर्टिंग मूमेंट माना गया है। इस खास क्षण को लॉरेस स्पोर्टिंग मूमेंट 2000-2020 पुरस्कार के लिए चुना गया है। सचिन तेंदुलकर सहित 20 दावेदार 2000 से 2020 तक के सर्वश्रेष्ठ लॉरेस स्पोर्ट्स मूमेंट के रेस में थे। आखिर में सचिन ने जुड़े इस लम्हे को सबसे यादगार माना गया।
Sachin Tendulkar wins #Laureus20 Sporting Moment 2000-2020 award. (file pic) pic.twitter.com/zeJgy0fAZv
— ANI (@ANI) February 17, 2020
इसका शीर्षक दिया गया है ‘कैरिड ऑन द शोल्डर्स आफ ए नेशन’। 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में यह फाइनल मैच खेला गया था। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप जीता था। फाइनल जीतने के बाद खिलाड़ियों ने सचिन को कंधे पर उठाकर मैदान का ‘लैप ऑफ ऑनर’ लगाया था। इस तस्वीर को स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड के लिए सबसे ज्यादा वोट मिले थे। वह सचिन का छठा वर्ल्ड कप था। उससे पहले वे 2003 में फाइनल खेले थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी और फॉर्मूला वन ड्राइवर लुइस हैमिल्टन को संयुक्त रूप से स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर चुना गया।
https://www.instagram.com/p/B8qJc4aF2_t/?utm_source=ig_web_copy_link
सचिन ने बर्लिन से एक फोटो भी शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘‘लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के लिए बर्लिन में रहकर खुश हूं।’’ तेंदुलकर की इस फोटो पर गांगुली ने कमेंट में लिखा, ‘‘तेंदुलकर मैं गलत नहीं था।’’
Thank you all for the overwhelming love and support!
I dedicate this @LaureusSport award to India 🇮🇳, all my teammates, fans and well wishers in India and across the world who have always supported Indian cricket.#SportUnitesUs #Laureus20 #SportForGood pic.twitter.com/wiqx0D9e2E
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 18, 2020
यह खेलों की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक है। 1999 में लॉरेस स्पोर्ट फॉर गुड फाउंडेशन के डैमलर और रिचीमॉन्ट ने इसकी शुरुआत की थी। पहले अवॉर्ड 25 मई 2000 को दिए गए थे। इसमें 13 अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जाते हैं। अवॉर्ड में प्रमुख कैटेगरी लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर, लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवूमन ऑफ द ईयर, लॉरेस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर, लॉरेस वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर और लॉरेस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर है।
अन्य अवॉर्ड्स
अमेरिकन जिम्नास्ट सिमोने बिलेस ने 4 साल में तीसरी बार लॉरेस स्पोर्ट्सवीमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता। यह भी लॉरेस अवॉर्ड के इतिहास में पहली बार हुआ।
अमेरिका की ही स्नोबॉर्डर क्लोइ किम को लॉरेस वर्ल्ड एक्शन स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए चुना गया। उन्होंने यह अवॉर्ड लगातार दूसरे साल जीता है।
दिव्यांग वर्ग में लॉरेस स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर का सम्मान अमेरिकी स्किइंग चैम्पियन ओकसाना मास्टर्स को मिला। उन्होंने वर्ल्ड पैरा नोर्डिक स्किइंग चैम्पियनशिप में 5 गोल्ड और एक सिल्वर जीता।
न्यूयॉर्क के फुटबॉल प्रोग्राम साउथ ब्रॉन्स यूनाइटेड को स्पोर्ट फॉर गुड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम के जरिए युवाओं को फुटबॉल की शिक्षा दी जाती है।
2019 रग्बी वर्ल्ड कप जीतने वाली दक्षिण अफ्रीका को दूसरी बार लॉरेस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला। उसने फुटबॉल क्लब लीवरपुल और अमेरिका की महिला फुटबॉल टीम को पीछे छोड़ा।
जर्मनी की फॉर्मूला-3 ड्राइवर सोफिया फ्लोर्स्च को वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर के लिए चुना गया। सोफिया को मकाउ ग्रांड प्रिक्स टूर्नामेंट में एक्सीडेंट के बाद गंभीर चोट आई थी। इससे उबरते हुए उन्होंने वापसी की।
