RJD Óñ¿ÓÑçÓññÓñ¥ ÓññÓÑçÓñ£Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓññÓñ¥Óñ¬ ÓñòÓÑç ÓñÁÓñ┐ÓñÁÓñ¥ÓñªÓñ┐Óññ Óñ¼ÓÑïÓñ▓, ÓñòÓñ╣Óñ¥ ÓñÜÓÑüÓñ¿Óñ¥ÓñÁ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ╣ÓÑïÓñùÓñ¥ Óñ¿ÓÑÇÓññÓÑÇÓñ Óñ░ÓÑéÓñ¬ÓÑÇ ÓñòÓñéÓñ© ÓñòÓñ¥ ÓñÁÓñº

RJD नेता तेजप्रताप के विवादित बोल, कहा चुनाव में होगा नीतीश रूपी कंस का वध

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेज प्रताप यादव ने एक बार भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार की तुलना कंस से की है। उन्होंने कहा, “जिस तरह कंस का सफाया हुआ, वैसे ही 2020 में इनका भी सफाया होगा।” एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रश्न किया कि 2020 में किसका वध होगा? इसपर मौजूद लोगों ने जवाब में नीतीश कुमार का नाम लिया।

इस दौरान तेजप्रताप ने सीएम नीतीश सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों पर भी सवाल खड़े किए। बिहार की वर्तमान स्थिति को लेकर भी उनपर तंज कसा। उन्होंने कहा, “ये हमारे बोलने की जरूरत नहीं है। आप लोग भली-भांति जानते हैं कि किस दौर से हमारे बिहार की महान जनता गुजर रही है। लगातार हम लोग और तेजस्वी जी कार्यक्रम में व्यस्त हैं। हम लोग घर-द्वार छोड़ दिए हैं, जनता के बीच में हैं। आप लोगों की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार हम प्रयास कर रहे हैं।” इस दौरान मंच से तेज प्रताप बांसुरी बजाते भी नजर आए।

बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बादी है। ऐसे में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी जारी है। बिहार के विधानसभा चुनाव साल के अंत में अक्टूबर में होंगे। RJD के नेता तेजप्रताप अपने विवादित बयान और अपनी अनोखी हरकतों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। इससे पहले भी वह कई बार इस तरह के बयान  देते आए हैं।

गुरुवार को तेजप्रातप ने मोदी को लेकर भी एक बयान दिया था। उन्होंने सत्तू खाया था। जिसके बाद उन्होंने पीएम मोदी को बिहार आने का न्योता दिया और कहा, “प्रधानमंत्री जी दिल्ली का लिट्टी चोखा छोड़िए और बिहार आइए, हम आपको अपने हाथों से बनाया सत्तू खिलाएंगे। इसे मैं और मेरे पिता लालू यादव भी काफी पसंद करते हैं।” दरअसल, बीते दिनों पीएम मोदी ने बिहार का मशहूर व्यंजन लिट्टी-चोखा खाया था। जिसपर तेजप्रताप ने यह बयान दिया था।

हाल ही में उन्होंने सुशील कुमार मोदी पर भी तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार के साथ-साथ सुशील मोदी भी उनसे खौफ खाते हैं। इन दोनों में इतना खौफ है कि इन्हें विधानसभा तक छोड़कर जाना पड़ता है। उन्होंने स्वयं को कृष्ण और अपने छोटे भाई तेजस्वी को अर्जुन बताया था।