ऑस्ट्रेलिया के जंगल में तेजी से फैल रही आग, आपातकाल हुआ घोषित
ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स में तेज हवाओं के कारण आग फैल गई। न्यू साउथ वेल्स की नेता ग्लैडीस बेरेजिक्लयन ने सिडनी में कहा, ‘विनाशकारी मौसम का मतलब है कि चीजें तेजी से बदल सकती है।’ सप्ताहभर के आपातकाल की घोषणा से ग्रामीण अग्निशमन सेवा को किसी भी सरकारी एजेंसी को किसी भी कार्य को करने या करने से रोकने का निर्देश देने का अधिकार मिल जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की कंजर्वेटिव सरकार ने क्लाइमेट चेंज से आग को जोड़ने की घटना पर प्रतिक्रिया नहीं दी। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से जब जलवायु परिवर्तन के कारण आग लगने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, जिसकी देश की मीडिया में आलोचना भी हो रही है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा, ‘मैं इस मौके पर किसी दूसरे मुद्दों की पड़ताल में नहीं जाना चाहता। मेरी और पूरे ऑस्ट्रेलिया की संवेदना इस वक्त पीड़ितों के साथ है।’
