Filmfare Awards 2020: ÓññÓÑçÓñ░ÓÑç ÓñÜÓÑçÓñ╣Óñ░ÓÑç Óñ©ÓÑç Óñ¿Óñ£Óñ░ Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ╣ÓñƒÓññÓÑÇ Óñ¿Óñ£Óñ¥Óñ░ÓÑç Óñ╣Óñ« ÓñòÓÑìÓñ»Óñ¥ ÓñªÓÑçÓñûÓÑçÓñé

रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म सर्कस में करेंगे डबल रोल

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी एक बार फिर धमाका करने जा रहे हैं। दरअसल रणवीर रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सर्कस में नजर आएंगे, फिल्म विलियम शेक्सपीयर के नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित हैं। पहली बार रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर रणवीर सिंह काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इससे पहले भी रणवीर रोहित शेट्टी के साथ सिंभा में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में रणवीर के अलावा पूजा हेगडे, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा होगें।

इससे पहले भी इस नाटक पर फिल्में बन चुकी हैं। बिग बिजनेस, दो दूनी चार और अंगूर जैसी फिल्में इसी नाटक पर आधारित थी। फिल्म को टी-सीरीज और रिलांयस एंटरटेनमेंट प्रोडूयस कर रहा हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म की शूटिंग नंवबर में शुरु होगी और फिल्म 2021 में रिलीज होगी।

दीपिका पादुकोण का नाम ड्रग्स मामलें में सामने आने के बाद रणवीर सोशल मीडिया से गायब हैं। अगर हम उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 83, सूर्यावंशी और जयेशभाई जोरदार में नजर आएंगे।