Óñ░Óñ¥Óñ¿ÓÑÇ Óñ░Óñ¥Óñ«Óñ¬Óñ¥Óñ▓ ÓñòÓÑï Óñ¿ÓÑìÓñ»ÓÑéÓñ£ÓÑÇÓñ▓ÓÑêÓñéÓñí ÓñªÓÑîÓñ░ÓÑç ÓñòÓñ¥ ÓñòÓñ«Óñ¥Óñ¿

रानी रामपाल को न्यूजीलैंड दौरे का कमान

भारतीय हॉकी टीम की अनुभवी स्ट्राइकर रानी रामपाल न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगी। गोलरक्षक सविता पूनिया टीम की उप-कप्तान होंगी। रानी रामपाल के नेतृत्व में ही भारत की महिला हॉकी टीम ने अमेरिका को भुवनेश्वर में हराकर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था।

भारत की महिला टीम 25 जनवरी से पांच फरवरी तक न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेगी। टोक्यो ओलंपिक की तैयारी को देखते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए यह दौरा अहम है। भारतीय महिला टीम इस दौरे पर तीन मैच (27 जनवरी, 29 जनवरी, 5 फरवरी) और एक मैच उसकी डेवलेपमेंट टीम (25 जनवरी, पहला मैच) से और एक मैच ब्रिटेन (5 फरवरी) के खिलाफ खेलेगी।

विश्व रैंकिंग में भारतीय महिला हॉकी टीम 9वें नंबर पर है। जबकि न्यूजीलैंड की टीम छठे और ब्रिटेन की टीम 5वें नंबर पर है। भारत की महिला हॉकी टीम के अपने से ऊंची रैंकिंग की टीम से खेलने से ओलंपिक से पहले अपने खेल को दुरुस्त करने का मौका मिलेगा।

भारत की न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम में भुवनेश्वर में बीते साल नवंबर में टोक्यो के लिए क्वालिफाई करने वाली 18 सदस्यीय टीम की निकी प्रधान को छोड़कर बाकी सभी 17 को जगह मिली है। न्यूजीलैंड दौरे के लिए निशा, उदिता और सोनिका ने भारत की 20 सदस्यीय महिला टीम में जगह पाई है।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम

गोलरक्षक : सविता पूनिया (उपकप्तान) व रजनी इतिमारपू।

रक्षापंक्ति : दीप ग्रेस एक्का,गुरजीत कौर, रीना खोखर, सलीमा टेटे, सुशीला चानू।

मध्यपंक्ति : निशा, नमिता टोपो, उकदिता, मोनिका, लिलिमा मिंज, नेहा, सोनिका।

अग्रिम पंक्ति : रानी रामपाल (कप्तान), शर्मिला देवी, नवनीत कौर, ललरेमसियामी, वंदना कटारिया, नवजोत कौर।