ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¼Óñ¥Óñ░Óñ┐Óñ Óñ¿ÓÑç Óñ«ÓñÜÓñ¥Óñ»Óñ¥ ÓñòÓÑïÓñ╣Óñ░Óñ¥Óñ«, ÓñÅÓñò ÓñÁÓÑìÓñ»ÓñòÓÑìÓññÓñ┐ ÓñòÓÑÇ Óñ«ÓÑîÓññ, ÓñòÓñê ÓñØÓÑüÓñùÓÑìÓñùÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¼Óñ¥Óñ░Óñ┐Óñ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¼Óñ╣ÓÑÇ

दिल्ली में बारिश ने मचाया कोहराम, एक व्यक्ति की मौत, कई झुग्गिया बारिश में बही

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के कारण कनोट प्लेस के नजदीक मिंटो ब्रिज के नीचे पानी भर जाने से 56 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही आईटीओ की पास अन्ना कॉलोनी में कई झुग्गियां बारिश में बह गई। मौसम विभाग(आईएमडी) के अनुसार बताया गया कि दिल्ली में रविवार को सुबह 8 बजे तक 78.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अंधाधुन बारिश की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों ने साझा की है।

वीडियों में बारिश का पानी लोगों के घरों में आता दिख रहा है। और पानी से भरी सड़कों से निकलने की कोशिश करते वाहन नजर आ रहे है। राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में पानी भरने के बाद कई घटनाएं सामने आई। अन्ना नगर जो आईटीओ के पास है वहां डबल्यूएचओ की इमारत के पास रविवार सुबह झुग्गियां गिर गई। दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
एनडीआरएफ की एक टीम को आईटीओ के पास स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा गया है। वहीं दूसरी तरफ मिंटों ब्रिज की घटना के बारें में पुलिस ने बताया कि एक 56 वर्षीय चालक मिंटो ब्रिज के नीचे अंडरपास में पानी भरने की वजह से उसमें से अपना पिक-अप ट्रक निकालने की कोशिश कर रहे थे। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

दिल्ली अग्निश्मन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, “हमें सुबह सात बजकर 54 मिनट पर फोन आया। हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां जलभराव के कारण एक बस और दो ऑटोरिक्शा फंसे थे। हमारे कर्मियों ने बस के चालक एंव परिचालक और ऑटो चालक को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।”

अधिकारियों ने बताया, “जलभराव की सूचना मिंटो रोड और रेलवे पुल के नीच जीटीके डिपो, आजादपुर अंडरपास, जवाहरलाल नेहरु मार्ग पर गुरुनानक चौंक, साउथ एवेन्यू रोड और एमबी रोड पर पुल प्रह्लादपुर अंडरपास समेत कई स्थानों से मिली।” बारिश के कारण जो इलाकें पानी से भर गए, वहां अभी मरम्मत का काम चल रहा है।

दिल्ली की यातायात पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कई जगह पर पेड़ों के गिरने से वहां यातायात पूरी तरह से बाधित हुआ है। उन्होंने बताया कि तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के पास सर्विस लेन, प्रशांत विहार में लैंसर्स कॉन्वेंट स्कूल रोहिणी और ओबराय होटल के पास डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग पर पेड़ गिर गए।