समीक्षा बैठक के बहाने आज फिर होगा राहुल को मनाने का प्रयास 

 लोकसभा चुनावो में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर रहे है। यह मुलाकात कयी मायनो में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालाकि इसे हार की समीक्षा बैठक का नाम दिया जा रहा है। लेकिन कहा जा रहा है कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज इस बहाने एक बार फिर राहुल गांधी को मनाने का प्रयास कर सकते है। सभी नेता राहुल को पार्टी अध्यक्ष पद पर बहाली की पुरजोर मांग करेंगे।
गौरतलब है कि राहुल गांधी के अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा के बाद आज यह उनकी पहली मुलाकात होगी। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पार्टी में गांधी की भविष्य की भूमिका पर रहस्य बना हुआ है और लगभग हर प्रदेश से कांग्रेसियों में पद से त्यागपत्र देने वालों की झड़ी लगी हुई है।
आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी राहुल गांधी के साथ बैठक में मौजूद रहेंगे।
बैठक का एजेंडा हालांकि स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें कांग्रेस को हाल में संपन्न लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार, खासकर हिंदी पट्टी में मिली पराजय को लेकर गहन मंथन किया जाएगा। विशेषकर उन राज्यों ध्यान केन्द्रित किया जाएगा जहां वह गत वर्ष दिसम्बर महीने में विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आई थी।
याद रहे कि कांग्रेस कार्य समिति की 25 मई को हुई बैठक में गांधी ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी कि गहलोत , पी चितंबरम और कमलनाथ ने अपने बेटों को पार्टी से आगे रखा। जिससे कांग्रेस शासित प्रदेशों में पार्टी की गर्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *