राहुल गांधी ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना

भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट को लेकर चिंता जाहिर की है। आरबीआई ने कहा है कि दूसरी तिमाही में जीडीपी की ग्रोथ रेट नकारत्म्क रहने वाली है। जीडीपी की ग्रोथ रेट को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि ”इतिहास में पहली बार भारत ने आर्थिक मंदी में प्रवेश किया है। उन्होंने इसे लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके कार्यों ने भारत की मजबूती को कमजोरी में तब्दील कर दिया है”।

हालांकि आरबीआई ने समीक्षा को लेकर कोई अधिकारिक आकड़े जारी नहीं किए है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अनुमान व्यक्त किया था कि “चालू वित्त वर्ष में विकास दर माइनस 9.5 फीसदी रह सकती है। इससे पहले अप्रैल से जून की पहली तिमाही के दौरान भी जीडीपी की विकास दर माइनस में रही थी।

कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार ने मार्च के अंत में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था काफी निचले पायदान पर चली गई थी। स्थिति यह हो गई थी भारतीय अर्थव्यवस्था बांग्लादेश जैसे देशों की अर्थव्यवस्था से भी नीचे आ गई थी। उस समय केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को गिरती अर्थव्यवस्था का जिम्मेदार ठहराया था।