Óñ¬ÓñéÓñ£Óñ¥Óñ¼ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ╣ÓÑïÓñùÓñ¥ 1 Óñ«Óñê ÓññÓñò Óñ▓ÓÑëÓñòÓñíÓñ¥ÓñëÓñ¿, ÓñòÓñ┐Óñ©Óñ¥Óñ¿ÓÑïÓñé ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ ÓñªÓÑÇ Óñ£Óñ¥ÓñÅÓñùÓÑÇ ÓñóÓÑÇÓñ▓

पंजाब में होगा 1 मई तक लॉकडाउन, किसानों के लिए दी जाएगी ढील

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। अब तक 6412 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 5709 मरीजों का इस समय देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। देश में 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है। जबकि ओड़िशा के बाद अब पंजाब सरकार ने भी राज्य में लॉकडाउन 1 मई तक बढ़ा दिया है।

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने आज कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनना अब जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आपको साफ कपड़े का एक टुकड़ा चाहिए।

सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सचिव लोगों के लिए विस्तृत सलाह जारी कर रहे हैं। किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना याद रखें। आप सबको साफ कपड़े के एक टुकड़े की जरूरत है। हम सभी सुरक्षित रहे और कोविड-19 के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें।

सीएम अमरिदर सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र की ओर से राज्यों के लिए तय 15 हजार करोड़ रुपये का पैकेज नाकाफी है और ऐसे में मोदी सरकार को प्रदेश सरकारों को पर्याप्त वित्तीय मदद देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल से किसानों को फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन में ढील दी जाएगी और इसमें सोशल डिस्टैस का ध्यान रखा जाएगा।

सीएम ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा कि हमने पहले लॉकडाउन किया और बाद में कर्फ्यू लगाया। फिर लोगों तक जरूरी वस्तुओं को पहुंचाने की व्यवस्था की। हमारे लोग हर मोहल्ले में पहुंचकर जरूरी वस्तुएं मुहैया करा रहे है।

गौरतलब है कि पंजाब में आज सुबह कोरोना का एक नया मामला सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 131 हो गई है। जबकि कोरोना बीमारी से राज्य में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।