Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñÁÓñ¥Óñ©ÓÑÇ Óñ«Óñ£ÓñªÓÑéÓñ░ÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ Óñ¬ÓÑÇÓÑ£Óñ¥ Óñ©ÓÑç Óñ¬Óñ©ÓÑÇÓñ£ÓÑÇ Óñ¬ÓÑìÓñ░Óñ┐Óñ»ÓñéÓñòÓñ¥, ÓñòÓñ╣Óñ¥- 1000 Óñ¼Óñ© ÓñÜÓñ▓ÓñÁÓñ¥ÓñÅÓñùÓÑÇ ÓñòÓñ¥ÓñéÓñùÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ©┬á

प्रियंका गांधी को मिली जान से मारने की धमकी, यूपी पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

दो दिन पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को दो पेज का एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने लॉकडाऊन के दौरान किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर चिंता जाहिर की थी।

प्रियंका गांधी की ओर से मुख्यमंत्री योगी को लिखे गए पत्र से संबंधित खबर को ट्वीट किया गया था। इस पोस्ट के कमेंट में आरती पांडे नाम की एक ट्विटर यूजर ने प्रियंक गांधी को गोली मारने की धमकी दी है। यूपी पुलिस फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच मैं जुट गई है।

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को ट्विटर पर मिली जान से मारने की धमकी से पार्टी में कोहराम मच गया है। ज्यादातर कांग्रेस के नेताओं ने इस मामले को अपनी सोशल मीडिया पर चलाया है। इससे प्रियंका गांधी के प्रति लोगों में सहानुभूति के भाव उभरे हैं।

प्रियंका गांधी को मिली जान से मारने की धमकी, यूपी पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

प्रियंका गांधी को ट्विटर पर मिली जान से मारने की धमकी के बाद सुहाना थाना क्षेत्र के कोटिला निवासी पंकज कुमार द्विवेदी ने एक तहरीर पुलिस को सौंपी है। जिसमें गोली मारने की धमकी देने वाले की टि्वटर आईडी आरती पाडेय नाम से बताई गई है। हालांकि, पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दो पेज की चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में प्रियंका ने कहा था कि कोरोना महामारी ने आज ज्यादातर क्षेत्रों की कमर तोड़ दी है। प्रदेश का हर एक तबका इस आपदा और इसके आर्थिक व सामाजिक दुष्प्रभावों से परेशान है।

कोरोना आपदा की वजह से कई ऐसे आर्थिक व सामाजिक स्तर के मुद्दे हैं जिन पर तुरंत ध्यान देने से आम जन को बहुत राहत मिलेगी। प्रियंका गांधी ने इस चिट्ठी में मुख्यमंत्री योगी का ध्यान किसानों और मजदूरों की समस्याओं की तरफ देने की अपील की थी।