ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ«ÓÑçÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑï ÓñòÓÑï Óñ£Óñ▓ÓÑìÓñª ÓñÂÓÑüÓñ░ÓÑé ÓñòÓñ░Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑÇ ÓññÓÑêÓñ»Óñ¥Óñ░ÓÑÇ, ÓñÅÓñò ÓñòÓÑïÓñÜ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¼ÓÑêÓñáÓÑçÓñéÓñùÓÑç Óñ©Óñ┐Óñ░ÓÑìÓñ½ 40 Óñ»Óñ¥ÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ

दिल्ली में मेट्रो को जल्द शुरू करने की तैयारी, एक कोच में बैठेंगे सिर्फ 40 यात्री

देश में लॉकडाउन शुरू हुए 2 महीने हो गए हैं। दिल्ली की व्यवस्था पटरी से पूरी तरह से उतर चुकी है। हालांकि, पिछले दिनों लॉकडाउन 4 शुरू होते ही कुछ छूट जरूर दी गई। लेकिन इससे जनता संतुष्ट नहीं नजर आ रही है। फिलहाल दिल्ली में मेट्रो शुरू करने की तैयारी अंतिम रूप में है। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द मेट्रो शुरू हो जाएगी । इसके लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करना बहुत जरूरी होगा।

पूर्व में भी 31 अप्रैल को एक बार मेट्रो शुरू करने की तैयारी की गई थी। तब सोशल डिस्टैस की वजह से मेट्रो परिचालन नहीं हो सका था। फिलहाल दिल्ली में एक बार फिर मेट्रो शुरू करने के लिए मेट्रो के अधिकारी सर्वे कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 22 मार्च से दिल्ली में मेट्रो बंद है। तब से यात्रियों का परिचालन बंद हो चुका है। दिल्ली में लाखों यात्रियों को आवागमन करने का एक मात्र साधन मेट्रो है। हालांकि दिल्ली में परिवहन व्यवस्था शुरू नही हुई है। बस अभी चलती नहीं है। फिलहाल सभी लोगों की नजर मेट्रो पर लगी हुई है।

मेट्रो अगर शुरू होती है तो उसके लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करना बहुत जरूरी होगा। इसके लिए मेट्रो में कई लोगों को तैनात किया जाएगा, जो यात्रियों में सोशल डिस्टेंस का पालन करेंगे। इसके साथ ही एक सीट छोड़कर दूसरी सीट पर यात्री बिठाए जाएंगे।

यही नहीं बल्कि मेट्रो में सीसीटीवी कैमरे के जरिए सोशल डिस्टेंस पर पूरी निगाह रखी जाएगी। इसका पालन सख्ती से किया जाएगा। जानकारी के अनुसार मेट्रो के न चलने से लाखों रुपए रोजाना नुकसान हो रहा है। फिलहाल इस नुकसान को मेट्रो ज्यादा नहीं झेल सकती हैं।

मेट्रो सूत्रों के अनुसार एक ट्रेन कोच में सिर्फ 40 यात्रियों को बैठाया जाएगा। इस तरह 8 कोच वाली मेट्रो ट्रेन में 400 यात्री सफर करेंगे। मेट्रो के सीनियर एकजीक्यूटिव आफिसर मंगू सिंह ने मेट्रो की तमाम तकनीकी गतिविधियों के साथ-साथ ट्रेनों के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करने के लिए किए जा रहे उपायों की भी समीक्षा की।

उन्होंने मेट्रो के तमाम कर्मचारियों को फुल स्ट्रेन्थ के साथ हाजिर रहने को कहा है। इसी के साथ उन्होंने कोच के अंदर जाकर देखा कि किस तरह एक-एक सीट को छोड़कर स्टीकर लगाए जा रहे हैं। ताकि यात्री उन सीटों पर न बैठें। इसके अलावा ट्रेन कोच के अंदर किए जा रहे अन्य बदलाओं के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई।