गैंगरेप के बाद नाबालिग की अश्लील वीडियों वायरल, पीड़िता ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की कोतवाली शिकारपुर में एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसमें गांव की एक नाबालिक लड़की के साथ गांव के ही 3 युवकों ने गैंग रेप किया । उसके बाद आरोपियों ने नाबालिक लड़की की अश्लील वीडियो बना ली । वीडियो के आधार पर पहले उसका यौन शोषण किया जाता रहा । कुछ दिन पहले आरोपियों ने लडकी की यौन शोषण की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद नाबालिक लड़की ने शर्मिंदगी महसूस करते हुए आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि आरोपी दबंग है । जिनका गांव में एकछत्र राज चलता है। बेटी के द्वारा आत्महत्या करने के बाद भी पीड़ित परिवार को मुकदमा दर्ज न करने की धमकी दी जाती रही। इसके बाद पीड़ित परिवार ने बिना एफ आई आर दर्ज कराए और पोस्टमार्टम कराए बिना ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। आरोपी दबंगई के बल पर मामले को प्रभावित कर रहे हैं। पीड़ित परिवार दहशत में है। फिलहाल, गैंगरेप के मामले को छेडछाड में दर्ज करा दिया गया। दो दिन बाद बमुश्किल रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकी है।

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जिलें के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जखैता निवासी 14 वर्षीय किशोरी शिकारपुर के एक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती थी। बुलंदशहर पुलिस के अनुसार छात्रा के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि गांव के ही तीन युवक बेटी के साथ छेड़छाड़ और मोबाइल पर फोन करके परेशान करते थे। इससे तंग आकर छात्रा ने सोमवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों के कहने पर उसने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

बुलंदशहर पुलिस के अनुसार मृतका की मौत के दो दिन बाद परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा । पुलिस ने यह भी दावा किया है कि लड़की के परिवार वालों ने सोमवार को उसका बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया था।

उधर, इस मामले पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर आज निशाना साधा। उन्होंने इस बााबताया एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उप्र में दलित उत्पीड़न, दलितों की हत्या की बड़ी वारदातें हो रही हैं. महोबा, आगरा, गोरखपुर, रायबरेली, हरदोई ।  क्या भाजपा सरकार ये बताने का कष्ट करेगी कि दलित उत्पीड़न की घटनाएं प्रदेश में क्यों नहीं रुक रहीं? प्रदेश सरकार इन घटनाओं को नजरअंदाज करना बंदकर, अब एक्शन ले और जवाब दे।