Óñ▓ÓñíÓñ╝ÓñòÓÑÇ ÓñòÓñ¥ ÓñÑÓñ¥ ÓñÅÓñò Óñ▓ÓñíÓñ╝ÓñòÓÑç Óñ©ÓÑç Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ« Óñ©ÓñéÓñ¼ÓñéÓñº, ÓñÑÓñ¥Óñ¿Óñ¥ Óñ¬ÓÑìÓñ░Óñ¡Óñ¥Óñ░ÓÑÇ Óñ¿ÓÑç ÓñÑÓñ¥Óñ¿ÓÑç Óñ¼ÓÑüÓñ▓Óñ¥ÓñòÓñ░ Óñ¬ÓÑÇÓñƒÓñ¥, Óñ╣ÓÑüÓñÅ Óñ©Óñ©ÓÑìÓñ¬ÓÑçÓñéÓñí

लड़की का था एक लड़के से प्रेम संबंध, थाना प्रभारी ने थाने बुलाकर पीटा, हुए सस्पेंड

झारखंड के बरहेट में एक पुलिसकर्मी द्वारा एक युवती से साथ गाली-गलौच और मार-पीट का मामला सामने आया है। गाली-गलौच करने वाले पुलिसकर्मी का नाम हरीश पाठक है और वो बरहेट के थाना प्रभारी हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन ने पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।

वहीं एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने थाना प्रभारी को निलंबित कर जांच बैठा दी है। बताया जा रहा है कि राखी कुमारी का रामू मड़ल से प्रेम संबंध था। लेकिन राखी की मां को ये बात पसंद नहीं थी इसलिए लड़की की मां ने बरहेट के थाने में जाकर लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।

इसके बाद थाना प्रभारी हरीश पाठक ने लड़की को 22 जुलाई को थाने में बुलाया और रामू मड़ल से शादी न करने के लिए दवाब डाला। जब लड़की ने रामू को न छोड़ने की बात कही तो थाना प्रभारी ने उसके साथ गाली-गलौच किया और उसकी बुरी तरह पीटाई कर दी।

इसके बाद राखी के भाई ने उसे जख्मी हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि, दूसरे दिन ही परिजनों ने राखी की विवाह रामू मड़ल से करवा दिया। इसके बाद राखी ने एसपी को एक पत्र लिखा।

पत्र में राखी ने लिखा, “जब थाने में उसने कहा कि वह रामू से ही शादी करेगी तो थानेदार ने भद्दी-भद्दी गालियां दी। बाल खींचकर पीटा। मेरे साथ क्रूरता और छेड़छाड़ करने वाले थाना प्रभारी पर कार्रवाई करने की कृपा की जाए।”

दूसरी तरफ थाना प्रभारी हरीश पाठक का कहना है कि लड़की ने उन पर जो आरोप लगाए हैं, गलत है। लड़की की शादी जिस युवक से हुई है, वह अपराधी किस्म का है। इस बारे में पूछताछ करने के लिए लड़की को बुलाया था। युवक के बारे में पूछने पर वह गालियां देने लगी।