ÓñÁÓñ┐ÓñòÓñ¥Óñ© ÓñªÓÑüÓñ¼ÓÑç ÓñòÓñ¥ Óñ░Óñ¥ÓñçÓñƒ Óñ╣ÓÑêÓñéÓñí ÓñàÓñ«Óñ░ ÓñªÓÑüÓñ¼ÓÑç ÓñòÓñ¥ Óñ¬ÓÑüÓñ▓Óñ┐Óñ© Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñÅÓñ¿ÓñòÓñ¥ÓñëÓñéÓñƒÓñ░, ÓñòÓñ▓ Óñ£Óñ¥Óñ░ÓÑÇ Óñ╣ÓÑüÓñå ÓñÑÓñ¥ Óñ¬ÓÑïÓñ©ÓÑìÓñƒÓñ░

विकास दुबे का राइट हैंड अमर दुबे का पुलिस ने किया एनकाउंटर, कल जारी हुआ था पोस्टर

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से फरार चल रहे विकास दुबे राइट हैंड कहे जाने वाले अमर दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। खबरों के मुताबिक, बुधवार तड़के पुलिस से छिपकर भाग रहे अमर दुबे ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। पुलिस ने उसे हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में मार गिराया। बताया जा रहा है कि अमर दुबे विकास दुबे का बेहद करीबी था और वह बिकरू गांव में पुलिसकर्मियों की हत्या में भी शामिल था।

अमर दुबे विकास दुबे के चचेरे भाई संजीव दुबे का बेटा था। अमर अपने चाचा विकास के साथ पिछले कई सालों से रहता था। अमर के खिलाफ चौबेपुर थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं और 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

कहा जा रहा है कि 29 जून को ही अमर दुबे की शादी हुई थी। उसका रिश्ता विकास दुबे ने ही तय कराया था। लेकिन लड़की वालों ने अपराध के बारे में जानकारी मिलने के बाद मना कर दिया था। विकास ने इसके बाद लड़की को उसके परिवार के साथ अपने घर बुला लिया और यहीं शादी करा दी। दो दिन लड़की विकास के घर पर रही थी। उसके बाद परिवार के साथ बिदा कर दिया गया। शादी की सिर्फ रस्म अदायगी बाकी रही। परिवार के लोग ही सिर्फ शादी में शामिल हुए थे। किसी को कार्ड नहीं बांटे गए थे और शादी का भव्य आयोजन हुआ था। विकास के करीबी 20-25 लोगों को ही शादी में मुलाया गया था।

बताया जा रहा है कि पुलिस 2 जुलाई की रात को जब विकास दुबे के घर पर दबिश देने गई थी तो अमर दुबे भी वहां मौजूद था। पुलिसवालों पर फायरिंग करने में और उनकी जान लेने में वह भी शामिल था। घटना के बाद से अमर विकास के साथ ही भाग निकला था। अमर विकास के सबसे खास लोगों में से एक था। मोस्टवांटेड विकास दुबे की तलाश में जुटी एसटीएफ और पुलिस टीम ने हमीरपुर के मौदहा में बुधवार सुबह मोस्टवांटेड विकास के करीबी साथी अमर दुबे की घेराबंदी कर ली थी।

बता दें कि पुलिस ने फरार चल रहे विकास दुबे को पकड़ने के लिए जगह-जगह टोल प्लाजा पर पोस्टर भी लगाए हैं, जिनमें उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, फतेहपुर और भारत-नेपाल सीमा के पास के इलाके शामिल हैं। सीमावर्ती नेपाल में विकास दुबे को भागने से रोकने के लिए लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच और गोरखपुर में पुलिस ने अलर्ट जारी किया।