UP ÓñòÓñ¥ÓñéÓñùÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ© ÓñàÓñºÓÑìÓñ»ÓñòÓÑìÓñÀ ÓñòÓÑï Óñ¬ÓÑüÓñ▓Óñ┐Óñ© Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñùÓñ┐Óñ░Óñ½ÓÑìÓññÓñ¥Óñ░, ÓñºÓÑïÓñûÓñ¥ÓñºÓñíÓñ╝ÓÑÇ ÓñöÓñ░ Óñ£Óñ¥Óñ▓Óñ©Óñ¥Óñ£ÓÑÇ ÓñòÓñ¥ ÓñåÓñ░ÓÑïÓñ¬

UP कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को लखनऊ पुलिस ने आगरा में गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी बुधवार शाम को हुई। फिर बुधवार देर रात लखनऊ लाया गया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

उन्हें महानगर के सिविल अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के लिए ले जाया गया। फिलहाल उन्हें 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अजय पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया गया है। बता दें प्रवासी श्रमिकों को लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को कांग्रेस द्वारा दी गई बसों की सूची से जुड़ा मामला है।

वहीं लखनऊ में अपने मेडिकल परीक्षण के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अजय लल्लू ने कहा, “ऐसे मामले और जेल की सजा एक राजनीतिक कार्यकर्ता के लिए एक इनाम है। सरकार मुझ पर ढेर सारे मामले लगा सकती है और मुझे जेल में रख सकती है लेकिन उन्हें प्रवासी श्रमिकों को तत्काल राहत देनी चाहिए।”

इससे पहले मंगलवार यानी 19 मई को आगरा में इन्हें गिरफ्तार किया गया था। वो राज्य में बसों की आवाजाही की अनुमति देने से इनकार करने किए जाने पर विरोध कर रहे थे। बुधवार को ही आगरा में अदालत द्वारा इस मामले में जमानत दी गई थी।