ÓñÁÓñ┐ÓñÂÓñ¥ÓñûÓñ¥Óñ¬ÓñƒÓÑìÓñƒÓñ¿Óñ« ÓñùÓÑêÓñ© Óñ░Óñ┐Óñ©Óñ¥ÓñÁ Óñ¬Óñ░ PM Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñƒÓÑìÓñÁÓÑÇÓñƒ, ÓñòÓñ╣Óñ¥- Óñ©Óñ¡ÓÑÇ ÓñòÓÑÇ Óñ©ÓÑüÓñ░ÓñòÓÑìÓñÀÓñ¥ ÓñöÓñ░ Óñ©ÓÑìÓñÁÓñ¥Óñ©ÓÑìÓñÑÓÑìÓñ» ÓñòÓÑÇ Óñ¬ÓÑìÓñ░Óñ¥Óñ░ÓÑìÓñÑÓñ¿Óñ¥ ÓñòÓñ░ÓññÓñ¥ Óñ╣ÓÑéÓñé

विशाखापट्टनम गैस रिसाव पर PM ने किया ट्वीट, कहा- सभी की सुरक्षा और स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक मल्टीनेशनल कंपनी के केमिकल प्लांट में जहरीली गैस लीक होने की वजह से एक बच्चे समेत सात लोगों की जान चली गई। करीब 200 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश की इस घटना पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, ”विशाखापत्तनम की स्थिति के बारे में गृह मंत्रालय और एनडीएमए के अधिकारियों से बात की है, जिस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मैं विशाखापत्तनम में सभी की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”

1961 में हिंदुस्तान पॉलिमर के रूप में स्थापित, कंपनी को दक्षिण कोरिया के एलजी केम द्वारा लिया गया था और 1997 में एलजी पॉलिमर इंडिया के रूप में नाम दिया गया। यह प्लांट पॉलीस्टाइनिन और एक्सपेंडबल पॉलीस्टायर्न बनाता है।

दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए कहा, “#VizagGasLeak के बारे में सुनकर मैं स्तब्ध हूं। मैं क्षेत्र में हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं कि वे प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और सहायता प्रदान करें। जिन परिवारों के सदस्यों की इसमें मौत हुई है, उनके लिए मेरी संवेदनाएं। अस्पताल में भर्ती लोगों के लिए जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

अधिकारियों ने कहा कि जिले के गांव आरआर वेंकटपुरम में एलजी पॉलिमर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कैमिकल गैस प्लांट के पास के निवासियों की आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई होने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एएनआई ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस, दमकल और पुलिसकर्मी केमिकल प्लांट में मौके पर पहुंच गए।