PM Óñ«ÓÑïÓñªÓÑÇ ÓñòÓñ¡Óñ¥Óñ░Óññ-ÓñÜÓÑÇÓñ¿ ÓñÁÓñ┐ÓñÁÓñ¥Óñª Óñ¬Óñ░ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñºÓñ¥Óñ¿Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ Óñ¿ÓÑç ÓñåÓñ£ ÓñÂÓñ¥Óñ« 5 Óñ¼Óñ£ÓÑç Óñ¼ÓÑüÓñ▓Óñ¥Óñê Óñ©Óñ░ÓÑìÓñÁÓñªÓñ▓ÓÑÇÓñ» Óñ¼ÓÑêÓñáÓñòÓñ▓ ÓñòÓñ░ÓÑçÓñéÓñùÓÑç Óñ©Óñ¡ÓÑÇ Óñ░Óñ¥Óñ£ÓÑìÓñ»ÓÑïÓñé ÓñöÓñ░ ÓñòÓÑçÓñéÓñªÓÑìÓñ░ÓñÂÓñ¥Óñ©Óñ┐Óññ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñªÓÑçÓñÂÓÑïÓñé ÓñòÓÑç Óñ«ÓÑüÓñûÓÑìÓñ»Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░Óñ┐Óñ»ÓÑïÓñé Óñ©ÓÑç Óñ¼Óñ¥Óññ

PM मोदी कल करेंगे सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात

कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी मंगलवार को सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ऐसे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे, जहां कोरोना की रफ्तार धीमी है या जहां कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट काफी अच्छी है। इन राज्यों में पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड, कर्नाटक और झारखंड जैसे कई राज्य शामिल हैं।

17 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे, जिन राज्यों में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार काफी ज्यादा है। 17 जून को पीएम नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे।

पीएम से बातचीत से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हम पीएम से कल लॉकडाउन में और ढील देने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है, यहां तक की वीकेंड में भी लॉकडाउन नहीं लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा कहा कि कर्नाटक में अधिकतर दूसरे प्रदेश से आए लोग कोरोना संक्रमित मिले है। हमें इन लोगों के लिए क्वारनटीन के नियम खत्म करने की जरूरत है। महाराष्ट्र से आने वाले लोगों को 7 दिन इंस्टीट्यूशनल क्वारनटीन और 7 दिन होम क्वारनटीन किया जाएगा। दिल्ली और तमिलनाडु से आने वाले लोगों के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी।