ÓñùÓÑüÓñƒ Óñ¿Óñ┐Óñ░Óñ¬ÓÑçÓñòÓÑìÓñÀ ÓñªÓÑçÓñÂÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ░Óñ© Óñ¬Óñ░ Óñ¼ÓÑêÓñáÓñò Óñ«ÓÑçÓñé ÓñåÓñ£ ÓñÂÓñ¥Óñ«Óñ┐Óñ▓ Óñ╣ÓÑïÓñéÓñùÓÑç PM Óñ«ÓÑïÓñªÓÑÇ

गुट निरपेक्ष देशों की कोरोना वायरस पर बैठक में आज शामिल होंगे PM मोदी

विश्वभर में कोरोना का प्रसार तेजी से फैल रहा है जिसको गंभीरता से लेते हुए देश में हरसंभव कदम उठाएं जा रहे हैं। इसी बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुट निरपेक्ष (NAM) देशों के वर्चुअल सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में कोरोना संकट में जंग में सहयोग और इसका इलाज तलाशने पर गुट निरपेक्ष देशों के बीच वार्ता होगी।

अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव की प्रयासों के बाद ही बाद ही गुट निरपेक्ष देशों का ये सम्मेलन निश्चित हो पाया है। मौजूद समय मे इल्हाम अलियेव निरपेक्ष आंदोलन के मौजूदा चेयरमैन हैं। इस बैठक में पीएम मोदी आज 4.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। इसमें कोरोना महामारी के खिलाफ एकजुट होने की मुहिम पर राजनीतिक घोषणापत्र जारी किया जाएगा।

वर्चुअल सम्मेलन में राजनीति दस्तावेज

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के बाद NAM सबसे बड़ा समूह है जिसमें एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के 120 देश सम्मिलित हैं। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी की और से कोरोना संक्रमण को लेकर कई राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात भी की गई है। सम्मेलन में पाकिस्तान भी शामिल होगा। पाकिस्तान की तरफ से राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने देश का प्रतिनिधित्व किया जाएगा।

सभी सदस्य देशों की ओर से इस वर्चुअल सम्मेलन में एक राजनीति दस्तावेज जारी किया जाएगा। जिसका उद्देश्य कोविड-19 के खिलाफ एकजुटता से कार्य करना होगा। जारी किए जाने वाले इस दस्तावेज में इस बात पर अधिक जोर दिया जाएगा कि विश्व मे फैली इस महामारी के खिलाफ अपना सहयोग बढ़ाएं और इस गंभीर बीमारी का इलाज ढूंढने में सहयोग करें।

क्या है गुट निरपेक्ष आंदोलन?

यह कई देशों की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासर और युगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसिप ब्रॉज टीटो द्वारा मिलकर इस आंदोलन शुरू किया गया था। साल 1961 में गुटनिरपेक्ष आंदोलन की शुरुआत हुई थी हुई थी। संयुक्त राष्ट्र के बाद NAM विश्व का दूसरा सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है, जिसमें 120 सदस्य और 17 पर्यवेक्षक देश हैं ।

दुनियाभर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार को दुनिया में कोरोना संक्रमण के करीब 81,000 नए केस सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 35,63,000 के पार पहुँच गई है। दुनियाभर में अब तक 2,48,000 लोग कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवा चुके हैं।