मल्ला महल बचाने की मुहिम में जुटे पीसी तिवारी – प्रकाश जोशी सहित 10 गिरफ्तार

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आज ‘सांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर बचाओ संघर्ष समिति’ के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किये लोगों में अल्मोड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष प्रकाश जोशी, उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी सहित किसान सभा के दिनेश पांडे, उपपा की आनन्दी वर्मा सहित दस लोग शामिल हैं। इन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया है। सांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर बचाओ संघर्ष समिति पांच सौ साल पुराने मल्ला महल को बचाने की मांग कर रही थी। इसी के साथ समिति की तरफ से कलक्ट्रेट भवन के निर्माण में हो रहे घोटाले और उसे हेरिटेज भवन बनाने की मांग चल रही है। इस बाबत आज प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अल्मोड़ा के कलेक्ट्रेट भवन स्थित मल्ला महल को बचाने के लिए सांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन चल है था। जहा लम्बे समय से निर्माण कार्य में हो रहे घोटाले की जांच तथा 500 वर्ष पूर्व बने मल्ला महल कलेक्ट्रेट जो हेरिटेज भवन है उसे बचाने की मांग की जा रही थी। विशेषज्ञों की समिति की सहमति लिये बगैर तोड़ने के विरोध में लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। आज कलेक्टर परिसर में अल्मोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे लोगों को भारी पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।