पाकिस्तानी गायिका रबी पीरजादा छोड़ेंगी मनोरंजन उद्योग
बीते हफ्ते रबी का एक निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसमें वो टॉपलेस अवस्था में डांस करती दिख रही थी। इसके बाद पाकिस्तान में उनकी जमकर आलोचना हुई और साथ ही लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया था। इसी वजह से शुक्रवार को उनका नाम पाकिस्तान में ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगा था। इस विवाद के बाद पीरजादा ने शोबिज छोड़ने का फैसला ले लिया।
कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तानी पॉप सिंगर पीरजादा ने कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आत्मघाती हमले की धमकी दी थी। उस दौरान उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उसे आत्मघाती जैकेट पहने हुए देखा गया। इसके कैप्शन में उसने लिखा, “हैश टैग मोदी हिटलर मैं बस यह चाहती हूँ। हैश टैग कश्मीर की बेटी।
इसके बाद पाकिस्तान पंजाब प्रांत के वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एंड पार्क्स विभाग ने जंगली जानवरों को पालतू जानवर के रूप में रखकर वन्यजीव अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए पीरजादा के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। और लाहौर की एक अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी की वारंट भी जारी किया था।
