Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñòÓñ¥Óñ Óñ░Óñ¥Óñ£ Óñ¿ÓÑç ÓñàÓñ¬Óñ¿ÓÑç Óñ£Óñ¿ÓÑìÓñ«ÓñªÓñ┐Óñ¿ Óñ¬Óñ░ ÓñªÓñ┐Óñ╣Óñ¥ÓÑ£ÓÑÇ Óñ«Óñ£ÓñªÓÑéÓñ░ÓÑïÓñé ÓñòÓÑï ÓñªÓÑÇ Óñ½Óñ¥Óñ░ÓÑìÓñ« Óñ«ÓÑçÓñé Óñ░Óñ╣Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑÇ Óñ£ÓñùÓñ╣

प्रकाश राज ने अपने जन्मदिन पर दिहाड़ी मजदूरों को दी फार्म में रहने की जगह

प्रकाश राज आज 55 साल के हो गए। प्रकाश राज ने साउथ, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम किया है। प्रकाश राज अपने करियर में कई किरदार निभाए हैं। उन्होंने जो भी किरदार निभाएं हैं उसे दर्शकों ने खूब सराहा है। आज अपने जन्मदिन पर प्रकाश राज ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया। लोग उन्हें सुपरहिरो कह कर बुला रहे हैं।

दरअसल, कोरोना वायरस के कारण सभी जगह लॉकडाउन है। लॉकडाउन से सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों और हर दिन छोटे-मोटे दुकान वालों को हुई है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों के लिए ‘सुपरहीरो’ बनकर आएं प्रकाश राज। दिहाड़ी मजदूरों को उन्होंने अपने फार्म में रहने के लिए जगह दी। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल ट्वीटर हैंडल के जरिए दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि यह केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हमारी भी है। प्रकाश राज के इस कदम से लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे है।

प्रकाश राज ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आज मेरे जन्मदिन के मौके पर मैंने यह किया। पुडुच्चेरी स्थित अपने फार्म पर मैंने 11 मजदूरों को जगह दी। यह केवल सरकार ही नहीं बल्कि हमारी भी जिम्मेदारी है। चलिए इंसानियत का जश्न मनाते हैं और एक होकर इस महामारी के खिलाफ लड़ते हैं।”

प्रकाश राज इससे पहले भी गरीबों की मदद की है। उन्होंने अपने फार्म, प्रोडक्शन हाउस और घर में काम करने वालों को एडवांस सैलरी दी। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर बताया था कि वह यहीं नहीं रुकेंगे, उनसे जो हो सकेगा, वह आगे करने के लिए तैयार हैं।

प्रकाश राजअपने विचारों को लेकर खूब जाने जाते हैं। उनको लगभग हर मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते हुए देखें गए हैं। उनके ये प्रयास से मजदूरों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।