Óñ¼Óñ┐Óñ£Óñ▓ÓÑÇ ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ┐Óñ▓ÓÑïÓñé Óñ©ÓÑç Óñ©Óñ┐Óñ░ÓÑìÓñ½ ÓñåÓñ« Óñ£Óñ¿ÓññÓñ¥ Óñ╣ÓÑÇ Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ©ÓÑçÓñ▓Óñ┐Óñ¼ÓÑìÓñ░Óñ┐ÓñƒÓÑÇ Óñ¡ÓÑÇ Óñ╣ÓÑêÓñé Óñ¬Óñ░ÓÑçÓñÂÓñ¥Óñ¿

बिजली के बिलों से सिर्फ आम जनता ही नहीं सेलिब्रिटी भी हैं परेशान

लॉकडाउन के बाद आ रहे बेतहाशा बढ़े हुए बिजली के बिलों से सिर्फ आम जनता ही नहीं सेलिब्रिटी भी परेशान हो रहे हैं। तापसी पन्नू, रेणुका शहाणे, सौम्या टंडन, नेहा धूपिया, डिनो मोरिया और पुलकित सम्राट जैसे सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपने घर आए अनाप-शनाप बिजली के बिल के बारे में बताया है।

तापसी के घर का बिल 36 हजार रुपए आया है। इस बारे में रविवार को किए अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “लॉकडाउन को तीन महीने हो गए और मैं यही सोच रही हूं पिछले महीने मैंने अपार्टमेंट में ऐसा कौन-सा नया उपकरण इस्तेमाल करना शुरू कर दिया या खरीद लिया, जिसकी वजह से मेरा बिजली का बिल इतना बेतहाशा बढ़ गया। अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई आप किस तरह की बिजली का भुगतान हमसे ले रहे हैं।”

वहीं दूसरे ट्वीट में तापसी ने अपने उस अपार्टमेंट के का जिक्र किया जहां कोई नहीं रहता है और उसका बिल 8,640 रुपए आया है। एक्ट्रेस ने लिखा, “और ये बिल उस अपार्टमेंट के लिए है, जहां कोई नहीं रहता है और वहां हफ्ते में सिर्फ एक ही बार साफ-सफाई के लिए जाना होता है। अदाणी मुंबई अब मुझे इस बात की चिंता है कि कोई सचमुच उस अपार्टमेंट का इस्तेमाल हमारी जानकारी के बिना तो नहीं कर रहा है और आपने सच्चाई का खुलासा करने में हमारी मदद की हो।” दोनों ट्वीट के साथ उन्होंने बिजली बिल के फोटो भी शेयर किए।

रेणुका शहाणे ने भी ट्विटर के जरिए बेतहाशा बढ़कर आए अपने बिजली के बिल की शिकायत की। उन्होंने लिखा, ‘प्रिय अदाणी कंपनी 9 मई को मुझे 5510/- रु का बिल मिला था, जबकि जून में मुझे मई और जून दोनों का मिलाकर कुल 29,700/- रु का बिल मिला। जिसमें 18080/- रु तो आपने मई महीने के जोड़े हैं। 5510/- रुपए किस तरह 18080/- रुपए बन गए।’

तापसी के ट्वीट पर कमेंट करते हुए सौम्या ने बताया कि अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई मेरा बिल औसत 8 हजार से बढ़कर 28 हजार रुपये आया है। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने लॉकडाउन सरचार्ज भी जोड़ा है।