NOKIA Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑÇ ÓñàÓñ¬Óñ¿ÓÑç ÓñçÓñ¿ ÓñªÓÑï Óñ©ÓÑìÓñ«Óñ¥Óñ░ÓÑìÓñƒÓñ½ÓÑïÓñ¿ ÓñòÓÑç ÓñªÓñ¥Óñ« Óñ«ÓÑçÓñé┬áÓñ¡Óñ¥Óñ░ÓÑÇ ÓñòÓñƒÓÑîÓññÓÑÇ

NOKIA ने की अपने इन दो स्मार्टफोन के दाम में भारी कटौती

Nokia ने अपने दो स्मार्टफोन की कीमतों में जबरदस्त कटौती की है। यह स्मार्ट फोन  Nokia 6.2 और Nokia 7.2 है। कंपनी ने इन दोनों फोन्स के दाम 3,500 रुपये तक घटा दिए हैं। कटौती के बाद Nokia के ये दोनों स्मार्टफोन अब कम कीमत के साथ बाजार में उपलब्ध है।

पिछले साल सितंबर महीने में कंपनी ने Nokia 7.2 लॉन्च किया था जबकि अक्टूबर में Nokia 6.2 भारत में लॉन्च हुआ था। उस समय Nokia 6.2 की कीमत 15,599 थी और Nokia 7.2 की कीमत 18,599 थी। लेकिन अब कटौती के बाद Nokia 6.2 की कीमत 15,599 से घटकर 12,499 रुपये हो गई है। वहीं Nokia 7.2 की कीमत 18,599 से घटकर 15,499 हो गई है। दोनों स्मार्ट फोन्स अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। साथ ही Nokia की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिए गए है।

Nokia 7.2 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से पॉवर्ड है। साथ ही 6.3 इंच का फुल एचडी+डिस्प्ले है। एचएमडी ने इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए है। इसमें 6GB तक की RAM दी गई है। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। फोन के बैक में 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं। इसे  जल्द ही एंड्राइड 10 का अपडेट भी मिलेगा।

दूसरी तरफ Nokia 6.2 स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। Nokia का यह स्मार्टफोन आक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से पॉवर्ड है। स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन के बैक में प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 64GB का स्टोरेज दिया गया है। ड्यूल सिम Nokia 6.2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्राइड Pie पर चलेगा।