ÓñªÓÑçÓñ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ▓ÓÑëÓñòÓñíÓñ¥ÓñëÓñ¿ Óñ╣ÓÑüÓñå ÓñàÓñ¿Óñ▓ÓÑëÓñò ÓññÓÑï Óñ¿ÓÑïÓñÅÓñíÓñ¥-ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ Óñ¼Óñ¥Óñ░ÓÑìÓñíÓñ░ Óñ©ÓÑÇÓñ▓, ÓñÁÓñ¥Óñ╣Óñ¿ÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ Óñ▓ÓñéÓñ¼ÓÑÇ ÓñòÓññÓñ¥Óñ░ÓÑçÓñé

देश में लॉकडाउन हुआ अनलॉक तो नोएडा-दिल्ली बार्डर सील, वाहनों की लंबी कतारें

आज से लॉकडाउन-5 शुरू हो गया है। इसका नाम अनलॉक-1 दिया गया है। केंद्र सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की है उसके अनुसार अब व्यक्ति एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवेश कर सकते हैं। लेकिन दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा पर यह संभव नहीं है। क्योंकि क्योंकि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते नोएडा बॉर्डर पिछले कई दिनों से अति संवेदनशील श्रेणी में है।

इसके मद्देनजर आज भी दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करने वाले लोगों को प्रतिबंधित किया हुआ है। हालांकि, ई-पास जारी किए हुए लोग एंट्री कर रहे हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल जारी गाइडलाइन में स्पष्ट कह दिया था कि दिल्ली यूपी बॉर्डर पर दोनों जिलों गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी निर्णय लेने के हकदार होंगे।

इसके मद्देनजर ही गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे और गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बॉर्डर न खोलने का निर्णय लिया। साथ ही कहा गया कि नोएडा में 40 से 42 परसेंट कोरोना पेशेंट दिल्ली से आने वाले व्यक्तियों की वजह बताया जा रहे हैं। इस पर काफी हो हल्ला मच गया है।

कारण यह है कि आज से प्रदेश में सभी कार्यालय खोलने के आदेश दे दिए गए हैं ऐसे में दिल्ली से बहुत से लोग नोएडा और गाजियाबाद में नौकरी करने आते हैं। वह सब लोग सुबह-सुबह अपने कार्यालयों के लिए चले। लेकिन जब वह गाजीपुर बॉर्डर पर और डीएनडी टोल बॉर्डर पर पहुंचे तो वहां पर सीमा सीलबंद देखकर वह अवाक रह गए।

हालांकि, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा है कि थर्मल स्क्रीन करने के बाद प्रदेश में प्रवेश लिया जा सकता है। लेकिन गाजीपुर बॉर्डर और डीएनडी टोल पर लंबी-लंबी कतारें वाहनों की लग गई है। लोग नोएडा और गाजियाबाद में प्रवेश करने की आपाधापी में लगे हुए हैं। गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने ट्विटर पर कल ही अनलॉक-1 को लेकर जिला प्रशासन के फैसले की जानकारी दे दी थी।

जिसमें जिला अधिकारी ने बताया कि नोएडा और दिल्ली की सीमा पहले की तरह सील रहेंगी। इस फैसले के पीछे जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने तर्क दिया कि पिछले 20 दिनों में कोरोना के जितने भी मामले नोएडा में दर्ज किए गए उनमें से 40 से 42 फ़ीसदी का स्रोत दिल्ली पाया गया है।

इस बाबत गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने ट्विटर पर पूरी जानकारी दी है। इसके बाद नोएडा में नौकरी करने वाले लोगों का बॉर्डर पर ताता लग गया है। एक आंकड़े के अनुसार डीएनडी फ्लाईओवर और गाजीपुर बॉर्डर से प्रवेश करने वाले करीब 6 लाख लोग रोजाना दिल्ली नोएडा का सफर करते हैं।

जिला प्रशासन के इस बॉर्डर सील करने के फैसले से ऐसे सभी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि यह भी देखने में आ रहा है कि गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई अपनी कार्यशैली के लिए काफी सराहे जा रहे हैं। उन्होंने गौतम बुध नगर में कोरोना को काफी हद तक कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।