Óñ©ÓÑìÓñ¬ÓÑçÓñ¿ ÓñÜÓÑüÓñ¿Óñ¥ÓñÁ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓñ┐Óñ©ÓÑÇ Óñ¡ÓÑÇ Óñ¬Óñ¥Óñ░ÓÑìÓñƒÓÑÇ ÓñòÓÑï Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ«Óñ┐Óñ▓Óñ¥ Óñ¼Óñ╣ÓÑüÓñ«Óññ, Óñ¼Óñ¿ Óñ©ÓñòÓññÓÑÇ Óñ╣ÓÑê ÓñùÓñáÓñ¼ÓñéÓñºÓñ¿ Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░

स्पेन चुनाव में किसी भी पार्टी को नहीं मिला बहुमत, बन सकती है गठबंधन सरकार

स्पेन में बीते रविवार को चुनाव सपन्न हुआ है। चुनाव सुबह 9 बजे के करीब शुरू हुआ और जो कि शाम तक चला। लेकिन इस बार के स्पेन चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला।

स्पेन के वर्तमान प्रधानमंत्री पीएम पेड्रो सांचेज को इस बार 29 प्रतिशत मत मिले। चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी को 123 सीटें मिली, जबकि सोशलिस्ट की पूर्व गठबंधन को 42 सीटें मिली। अब पेड्रो सांचेज को सत्ता में दोबारा आने के लिए वामपंथी पोडेमोस और अन्य क्षेत्रीय दलों का सहारा लेना पड़ सकता है।

इस बार का चुनाव स्पेन में काफी रोमांचित भरा था। कुछ जगह पर मतदान रात के 9 बजे तक चले। स्पेन में बहुमत के लिए 176 सीटों की जरूरत होती है। प्रधानमंत्री सांचेज के लिए चुनाव व्यक्तिगत सफलता है। उन्होंने 2016 में अपनी सोशलिस्ट पार्टी के लिए 23 प्रतिशत वोट बैंक बढ़ाया था।

सोशलिस्ट पार्टी को इस बार सत्ता में आने के लिए कुछ अन्य दलों की जरूरत पड़ेगी। स्पेन की प्रधानमंत्री पेड्रो ने बजट के असफल होने पर चुनाव की घोषणा की थी। स्पेन में सेंटर-लेफ्ट सोशलिस्ट वर्कर पार्टी सत्ता में हैं।

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में पेड्रो सांचेज ने कहा था कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी सबसे अधिक सीटें जीतने में सफल रहेगी। लेकिन सरकार बनाने के लिए उसे क्षेत्रीय दलों की आवश्यकता पड़ सकती हैं। चुनाव प्रचार के समय उन्होंने कहा था कि वे वामपंथी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। देश का असली खतरा दक्षिणपंथी दलों का घोर दक्षिणपंथी पार्टियों के साथ आने से है।