2022 ÓñòÓÑç ÓñÁÓñ┐ÓñºÓñ¥Óñ¿Óñ©Óñ¡Óñ¥ ÓñÜÓÑüÓñ¿Óñ¥ÓñÁ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓñ┐Óñ©ÓÑÇ Óñ¡ÓÑÇ ÓñªÓñ▓ ÓñòÓÑç Óñ©Óñ¥ÓñÑ Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé ÓñòÓñ░ÓÑçÓñéÓñùÓÑç ÓñùÓñáÓñ¼ÓñéÓñºÓñ¿: ÓñàÓñûÓñ┐Óñ▓ÓÑçÓñ Óñ»Óñ¥ÓñªÓñÁ

2022 के विधानसभा चुनाव में किसी भी दल के साथ नहीं करेंगे गठबंधन: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर अभी से ही तैयारी शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी दल के साथ समाजवादी पार्टी गठबंधन नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने विश्वास भी जताया कि वह 2022 में बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।

साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा, “यह सरकार गरीबों और वंचितों के जीवन स्तर में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रही है। सीएए और एनपीआर ने देश में अशांति पैदा कर दी है। बीजेपी विभाजनकारी राजनीति करना चाहती है और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहती है।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन इसकी जगह पर किसानों को केवल परेशान किया है। किसानों को सबसे ज्यादा पैसा खेतों में तार लगाने पर खर्च करना पड़ रहा है। मैंने जैसे ही गंगा पुल पार किया तो देखा सड़क के दोनों तरफ खेतों में किसानों ने तार लगा रखा है। इसके बाद भी किसानों की फसल बच नहीं पा रही है। सड़क पर सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं जानवरों की वजह से हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। इसी रायबरेली की एक बेटी को जिंदा जला दिया गया और उसे न्याय नहीं मिला।”

महंगाई  को लेकर अखिलेश ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। इसे खरीद पाना आम जनता के लिए मुश्किल होता जा रहा है। रायबरेली वीवीआईपी इलाका है। यहां एम्स बनाने के लिए हमने जगह दी। यहां बनाई गई सभी सड़कों की जांच होनी चाहिए। आने वाले समय में समाजवादी पार्टी किसानों के हित में फैसले करेगी। हमने किसानों के लिए सिंचाई मुफ्त किया। यह किसान और नौजवान विरोधी है।

इस दौरान अखिलेश के साथ सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। उन्होंने बिजली बिल की दरों में बढ़ोतरी पर कहा कि यह किसान, व्यापारी और आम जनता से जुड़ा सवाल है। दिल्ली के बाद यही बहस छिड़ी है कि बिजली की कीमत क्या ली जाए? आने वाले समय में सपा फैसला लेगी कि किसानों को और सुविधाएं कैसे दी जाएं। सपा सरकार ने किसानों को स‍िंंचाई फ्री कर दी थी।

लालगंज में निर्माण के चंद माह बाद हाईवे के ध्वस्त होने के बाद भी टोल वसूली जारी होने पर उन्होंने कहा कि रायबरेली वीवीआइपी से भी बढ़कर इलाका है। सड़क धांधली की जांच होनी चाहिए। पूर्व मुख्‍यमंत्री ने दिल्ली में आप की जीत पर कहा कि साबित हो चुका है कि काम पर भी चुनाव जीते जाते हैं। भाजपा की मुश्किलें बढेंग़ी, क्योंकि लोगों को सपा सरकार के काम याद हैं। 102 और 108 एंबुलेंस, पीआरवी पुलिस की व्यवस्था सपा की देन है। वह कल लालगंज में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।