NIA Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ▓ÓñÂÓÑìÓñòÓñ░-ÓñÅ-ÓññÓÑêÓñ»Óñ¼Óñ¥ ÓñòÓÑÇ ÓñÅÓñò 21 ÓñÁÓñ░ÓÑìÓñÀÓÑÇÓñ» Óñ╣ÓÑêÓñéÓñíÓñ▓Óñ░ ÓññÓñ¥Óñ¿Óñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¬Óñ░ÓñÁÓÑÇÓñ¿ ÓñòÓÑï ÓñùÓñ┐Óñ░Óñ½ÓÑìÓññÓñ¥Óñ░

NIA ने किया लश्कर-ए-तैयबा की एक 21 वर्षीय हैंडलर तानिया परवीन को गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत में महिला जासूसों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। उन्होंने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की एक 21 वर्षीय हैंडलर को हिरासत में लिया है। महिला का नाम तानिया परवीन है। तानिया को दस दिनों के लिए हिरासत में लिया गया है। जहां एनआईए की टीम उनसे पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि तानिया पाकिस्तान में आतंकियों के संपर्क में थी। जिनमें 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद भी शामिल है।

सूत्रों के मुताबिक तानिया को कुछ सप्ताह पहले हिरासत में लिया गया है। उनके पास कई सिम कार्ड था। इसी का उपयोग करके पाकिस्तान में अन्य हैंडलर्स के साथ संपर्क में थी। उसने भारतीय सिम भी बांटे थे। वह व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक के माध्यम से संपर्क बनाने का काम कर रही थी।

बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख सईद के संपर्क में थी। सूत्रों ने दावा किया कि आईएसआई उसका इस्तेमाल अधिकारियों को प्रेम जाल में फंसाने और संवेदनशील जानकारी हासिल करने के लिए कर रही थी।

वहीं आतंकवाद निरोधक एजेंसी की एक टीम कोलकाता कार्यालय में तानिया से पूछताछ करेगी। इस मामले के जांच की जिम्मेदारी एनआईए ने हाल ही में संभाली है। और देश में पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहे महिला जासूसों के नेटवर्क को निशाना बना रही है।

बता दें तानिया मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा हैं। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बदुरिया से उन्हें पकड़ा गया है। सूत्रों ने मुताबिक एक साल की निगरानी के बाद तानिया को पकड़ा गया है। अब कोलकाता कार्यालय में एनआईए की एक टीम पूछताछ करेगी।